Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम साय को पुलिस जवानों ने दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर

jagdel

बस्तर। जगदलपुर रेस्ट हाउस में पुलिस जवानों ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सीएम ने कहा, जगदलपुर स्थित रेस्ट हाउस में पुलिस जवानों द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह मेरे लिए गौरवपूर्ण क्षण है। सभी जवानों के शौर्य को शत्-शत् नमन। आप सभी के साहस और प्रयासों से बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प निश्चित ही पूरा होगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अरूण देव गौतम, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। बस्तर संभाग के आयुक्त, आईजी पुलिस, सभी जिलों के के कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्त समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद हैं।

शासन की योजनाओं , उनके क्रियान्वयन और अधिकारियों के परफोर्मेंस की समीक्षा की गई। बस्तर को नक्सल मुक्त करने और स्थानीय लोगों को विकास को मुख्य धारा में जोडऩे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रतिबद्ध है।

 

रीसेंट पोस्ट्स