Google Analytics —— Meta Pixel

रॉबर्ट वाड्रा लगातार तीसरे दिन ईडी दफ्तर पहुंचे, पूछताछ शुरू

rabart

नई दिल्ली। गुरुग्राम ज़मीन मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा लगातार तीसरे दिन ईडी दफ्तर पहुंचे। उनकी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ मौजूद हैं।

ईडी कार्यालय के लिए रवाना होने से पहले कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, मैं सभी सवालों के जवाब दे चुका हूं…2019 में भी यही सवाल पूछे गए थे। कोई नई बात नहीं है…यह सरकार का प्रचार करने का तरीका है, दुरुपयोग हो रहा है।