पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लोग सड़कों पर उतरे, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध


सरिया: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत से पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने सरिया में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई। इसमें भाजपा तथा आर एस एस व नगर एवं अंचल के गणमान्य लोग नगर के अटल चौक से महात्मा गांधी चौक तक मोमबत्ती जलाकर आक्रोश जताया।
भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही ने कहा कि भारत में रह रहे देश विरोधी ताकतों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस कैंडल मार्च में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, वरिष्ठ पार्षद मोतीलाल स्वर्णकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष परदेसी प्रधान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अरुण शराप, आरएसएस कार्यकर्ता रोशन राज डनसेना, अरविंद प्रधान ,सुखदेव दीवान, लिंगेश्वर भोई, संतोष निषाद, पार्षद आशुतोष स्वर्णकार, सत्यवान मनहर सहित बड़ी संख्या में युवा वर्ग शामिल थे।
लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इस मौके पर लोगों ने कहा कि इस आतंकी घटना के विरोध में देश एकजुट है। आतंकवादियों को पनाह दे रहे लोगों पर देश में ही कार्रवाई होनी चाहिए। कठोर जवाब देना चाहिए।