आपके लिए क्या लाया है (25.4.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…
Sandhya Gupta 25/04/2025

ज्योतिषशास्त्र (Astrology), एक ऐसा विज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतरिक्ष के ग्रहों के आधार पर भविष्य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्योतिष विद्या का उपयोग किया जाता है| ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी के दिन आज राशि स्वामी मंगल शुभ फल दे सकते हैं। चन्द्रमा व शनि एकसाथ द्वादश गोचर करके व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। शनि कर्म व न्याय का कारक ग्रह है, चन्द्रमा मन को आध्यात्मिक भावों से भरा रखेगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मीन राशि के मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग – लाल व सफेद
शुभ अंक – 01 व 03
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
शनि -चन्द्रमा एकसाथ एकादश हैं। जॉब में परिवर्तन की सम्भावना है। द्वादश गुरु धार्मिक यात्रा के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल परिवार संग यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । मन की एकाग्रता के लिए योग व ध्यान करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय – गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग – सफेद व आसमानी
शुभ अंक – 02 व 09
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
चन्द्रमा -शनि दशम यानी कर्म भाव में हैं। द्वादश गुरु व मेष के सूर्य का आशीर्वाद आपको प्राप्त है। द्वादश गुरु व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। न्यू बिजनेस डील सुंदर है। जॉब में पद परिवर्तन का अवसर हाथ से जाने मत दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।रुका हुआ धन प्राप्त होगा। ज्यादा यात्रा को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।
आज का उपाय – हनुमान चालीसा का 07 पाठ व सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग – हरा व आसमानी
शुभ अंक – 03 व 06
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
चन्द्रमा -शनि भाग्य भाव में हैं। स्टूडेंट्स को करियर में अभी मनचाही सफलता नहीं मिल रही है। बिज़नेस में भी बहुत जल्द बेहतर परिणाम पाएंगे। करियर के प्रगति में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।युवा उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय – सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।
शुभ रंग – पीला व नारंगी
शुभ अंक – 02 व 09
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
चन्द्रमा -शनि एकसाथ अष्टम है। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। प्रेमी संग कहीं घूमने जाएं। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मित्रों की एडवाइस लें।
आज का उपाय – फलों का दान करें।
शुभ रंग – लाल व नारंगी
शुभ अंक – 04 व 07
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
चन्द्रमा -शनि सप्तम होकर मंगलमय फल दे सकते हैं। जॉब वर्क व करियर ग्रोथ से खुश रहेंगे। राशि स्वामी बुध व शुक्र सहायता करेंगे। जॉब में भी वर्क्स को टालें मत। आप वाणी के धनी व्यक्ति हैं। चन्द्रमा सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय – भगवान शंकर जी को बेल पत्र व गंगा जल अर्पित करें।
शुभ रंग – हरा व नीला
शुभ अंक – 03 व 09
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
अष्टम भाव के गुरु व खष्ठम शनि – चन्द्रमा गोचर से आप लाभान्वित होंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ सुंदर, लर्निंग टेंडेंसी व अट्रैक्टिव रहेगी। आज परिवार संग कहीं धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय – हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग – आसमानी व बैगनी
शुभ अंक – 02 व 08
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
मंगल व गुरु धन का आगमन कराएंगे। चन्द्रमा व शनि एकसाथ पंचम गोचर करके शिक्षा में लाभ देंगे। जॉब में उन्नति के लिए प्रयास करें। छात्र उन्नति करेंगे उनका मन आत्मबल से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय – श्री कनकधरास्तोत्र का पाठ करना मंगलमय है।
शुभ रंग – लाल व नारंगी
शुभ अंक – 02 व 05
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
खष्ठम गुरु व इस राशि से चतुर्थ गोचर करते चन्द्रमा तथा शनि शुभ है। व्यवसाय में उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें, आप अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें
शुभ रंग – लाल व नारंगी
शुभ अंक – 01 व 02
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
कल्याणकारी गुरु पंचम व चन्द्रमा -शनि तृतीय शुभ हैं। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर करेंगे। नए कार्य से व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय कार्य बेहतर रहेगा। नेत्र के मरीज सावधानी बरतें। लव लाइफ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय –भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सप्त अन्न व फलों का दान करें।
शुभ रंग –नीला व हरा
शुभ अंक – 02 व 06
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
चन्द्रमा -शनि द्वितीय व सूर्य तृतीय गोचर में हैं। जॉब परिवर्तन का विचार चल रहा है। बिजनेस के लिए शुभ दिवस है। कार्यों के दबाव से परेशान रह सकते हैं। करियर को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। यात्रा कर सकते हैं।आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ सुख मध्यम होगा।
आज का उपाय –भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
शुभ रंग – सफेद व बैगनी
शुभ अंक – 01 व 03
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
चन्द्रमा -शनि इसी भाव में एकसाथ गोचर कर रहे हैं तथा आज हर कार्यों में मंगलमय परिणाम देते हैं। आप आज जॉब को नई दिशा दे सकते हैं। आईटी व मीडिया जॉब में सफलता है। जॉब में आपके उच्च अधिकारी का बहुत योगदान रहेगा। कार्यों की अधिकता परेशान कर सकता है। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का आनन्द उठाएंगे। वाहन लेने का संयोग बन सकता है।
आज का उपाय – ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का 16 बार पाठ करें।
शुभ रंग – पीला व आसमानी
शुभ अंक – 02 व 09