Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस की इंद्रावती नदी बचाओं पदयात्रा स्थिगित

nadi

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग को सींचने वाली इंद्रावती नदी सूखे के कगार पर है. इससे बस्तर में किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

इसे लेकर कांग्रेस आज चित्रकोट से जगदलपुर तक 3 दिवसीय जल-जंगल-जमीन बचाओ, इंद्रवती नदी बचाओ पदयात्रा करने वाली थी. लेकिन हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में 28 आम नागरिक मारे गए.

इस घटना के चलते एआईसीसी के निर्देश पर कांग्रेस ने 27 अप्रैल तक अपनी सभी राजनीतिक और अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं.