Google Analytics —— Meta Pixel

चलती कार में स्टंटबाजी, पुलिस ने युवकों से वसुला जुर्माना

istenbaj

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में चलती कार की छत पर बैठकर सिगरेट पिने और स्टंट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 5300 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। वहीं पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को थाने बुलाकर कड़ी समझाइश दी गई।

दरअसल, सोशल मीडया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ युवक काले रंग (क्रमांक ष्टत्र 10 क्चक्त 0007) की कार की छत पर चढ़कर सिगरेट का धुंआ उड़ाते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे। घटना अग्रसेन चौक इलाके के पास की है।

रीसेंट पोस्ट्स