Google Analytics —— Meta Pixel

कबाड़ी ने किया किशोरी का अपहरण, परिजन बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंतित

kidnnep

गौरेला। गौरेला में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है. परिजनों ने मामले में नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग गौरेला पुलिस से की है. पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होंगे.

गौरेला के समता नगर निवासी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दसवीं कक्षा में पढऩे वाली उसकी नाबालिग बेटी 27 अप्रैल को आधी रात अचानक घर से लापता हो गई. परिजनों ने बेटी के संबंध में अपने सगे-संबंधियों के यहां पूछताछ की. नाबालिगक का कुछ भी पता नहीं चला.

इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि कबाड़ी का काम करने वाला वार्ड 7 निवासी राजेश सोनकर अपने साथी बृजेश सोनकर, छिनगी सोनकर और कान्हा नामदेव के साथ मिलकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर कर ले गया है. थाना गौरेला में 28 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है.

चार दिन बिताने के बाद भी नाबालिग का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. अपनी बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंतित परिजनों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई है.