Google Analytics —— Meta Pixel

9वीं की छात्रा के प्यार में पड़ा टीचर, कोचिंग के बहाने बनाता था संबंध, अब OYO Room में…

sex

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक ओयो रूम में 9वीं की छात्रा और उसके शिक्षक का शव मिला है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी तक दोनों की आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

शिक्षक की पहचान चंद्रभान (24) के रूप में हुई है। वहीं नाबालिग छात्रा की उम्र 14 साल बताई जा रही है। नाबालिग छात्रा का अपने शिक्षक के साथ अफेयर की बात सामने आई है। दोनों का शव रॉयल रेस्पाइट नाम के ओयो रुम में मिला है। इसकी जानकारी तब हुई जब उनसे मिलने एक दोस्त आया था। चंद्रभान ज्वालाजीपुरम का रहने वाला था। वहीं, लड़की बन्नादेवी क्षेत्र की एक कॉलोनी रहने वाली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि जिस स्कूल में छात्रा पढ़ाई कर रही थी। उसी स्कूल में चंद्रभान शिक्षक के रूप में पदस्थ था। स्कूल के बाद नाबालिग उसके घर में कोचिंग पढ़ने जाती थी। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और बात एक-दूसरे के साथ जीने मरने तक पहुंच गई। लड़की घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। वहीं घटना की जानकारी जैसे ही लोगों तक पहुंची उनका गुस्सा फूट पड़ा और वह प्रतिक्रियाएं देने लगे।