Google Analytics —— Meta Pixel

मैराथन दौड़ को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे सचिन

मुंबई । महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक मैराथन रेस को ऑनलाइन तरीके से हरी झंडी दिखाएंगे। इस मैराथन दौड़ के लिए 6000 से अधिक धावक चार श्रेणियों मैराथन (42.2 किलो मीटर), हाफ मैराथन (21.1 किलोमीटर), 10 किलो मीटर और 5 किलो मीटर की दौड़ के उतरेंगे। वहीं धावकों को किसी भी ट्रैकिंग ऐप पर अपनी दूरी और समय की निगरानी करते हुए दिए गए मंच के लिंक पर लिंक या स्क्रीनशॉट को साझा करना होगा। तभी वे प्रमाण पत्र पाने के योग्य होंगे। मैराथन रेस की आयोजनकर्ता कंपनी के ब्रांड एंबेसडर तेंदुलकर ने कहा, मानसिक और शारीरिक फिटनेस हमेशा से अहम रही है और आज के कोरोना काल में इसका महत्व और अधिक बढ़ा है। मैराथन के लिए उत्साही धावकों को पंजीकरण कराते हुए देखना अद्भुत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अच्छा करने के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि वे लॉकडाउन निर्देशों का पालन करने के साथ सावधानी बरतते हुए अपनी फिटनेस लक्ष्यों को हासिल कर रहे हैं।’’ इस मैराथन में राष्ट्रीयता की भावना को मजबूत करने के लिए धावकों को पूर्ण मैराथन के लिए भगवा रंग, हाफ मैराथन के लिए हरे रंग में जबकि 10 किलो मीटर की दौड़ में सफेद रंग में और पांच किलो मीटर की दौड़ के लिये नौसेना के नीले रंग के परिधान में दौड़ना होगा।