Google Analytics —— Meta Pixel

तिरंगा लेकर सांसद बघेल ने लगाया भारतीय सेना का जयकारा, बोले- देश की उम्मीदों पर खरे उतरे पीएम मोदी

download

भिलाई । ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश भर के साथ साथ भिलाई में भी जश्न का माहौल देखने को मिला है। लोग भारत सरकार व भारतीय सेना की कार्रवाई पर गर्व महसूस कर रहे हैं। पाकिस्तान के आतंकी ठिाकानों पर हमले का देश के साथ ही इस्पात नगरी भिलाई में भी जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग सांसद विजय बघेल भी सुबह से भी हाथ मे तिरंगा लिए भारतीय सेना के जयकारे करते हुए सड़कों पर निकल गए। सांसद विजय बघेल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे देश की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत हिंदुस्तान की बहादुर फौज द्वारा पाकिस्तान के अंदर स्थापित 9 आतंकवादी लांचर स्थल को एयर स्ट्राइक करते हुए लगभग 100 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया। इस तरह पहलगाम में निर्दोष 26 भारतीय नागरिकों को कायरता से मौत के घाट उतारने के बदले में ऑपरेशन सिंदूर के तहत सफल कार्यवाही की गई। प्रधानमंत्री ने जो कहा उसे कर दिखाया। सबसे बड़ी बात यह है कि इस स्ट्राइक का नाम भी ऑपरेशन सिंदूर दिया गया जो उन सभी बहन बेटियों की भावनाओं से जुड़ा है, जिनका सिंदूर पहलगाम में उजड़ गया।

दुर्ग के सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन में फौज का मनोबल बढ़ाने के लिए भारत माता की जय घोष के साथ आज सुबह भिलाई टाउनशिप के सिविक सेंटर इलाके में एक विशाल विजय रैली निकल गई। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने आतंकवाद के साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिसमें बड़ी संख्या में मॉर्निंग ग्रुप के सदस्य तथा आम जनता उपस्थित रही।

सांसद विजय बघेल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि आज भारतीय सेना ने पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखाया है। पहलगाम की घटना के बाद से ही देश भर में  पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश की स्थिति बनी हुई थी। पाकिस्तान के इशारे पर आतंकी संगठन भारत देश और यहां के आम नागरिकों को लगातार नुकसान पहुंचाने का काम करते रहे हैं। आज पाकिस्तान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

रीसेंट पोस्ट्स