Google Analytics —— Meta Pixel

DMF घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 4 अफसर गिरफ्तार, रिमांड पर भेजे गए जेल

GIRAFTAR

रायपुर। राज्य के चर्चित डीएमएफ घोटाले में शुक्रवार को EOW ने जनपद पंचायत के तीन सीईओ और नोडल अधिकारी को कोरबा से गिरफ्तार किया है। चारों अधिकारियों को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया।

पूछताछ के लिए EOW ने 13 मई तक का रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार किए गए चारों अधिकारी कोरबा की तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू के समय जिला मुख्यालय में पदस्थ थे। इस दौरान डीएमएफ मद का बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। जांच पड़ताल के दौरान चारों अधिकारियों का नाम सामने आया था। चारों अधिकारियों से ईओडब्ल्यू ने पूछताछ की है। पूछताछ के बाद ईओडब्ल्यू ने इन अफसरों को गिरफ्तार किया है।

ईओडब्ल्यू ने स्पेशल कोर्ट को बताया कि भुनेश्वर सिंह राज, राधेश्याम मिर्जा और वीरेंद्र राठौर तीनों कोरबा के जनपद पंचायत सीईओ के पद पर रहे हैं। इनके कार्यकाल में डीएमएफ राशि की जमकर बंदरबाट किया गया है। बता दें कि इन अधिकारियों पर डीएमएफ फंड के करोड़ों रुपये के गबन का आरोप है।

जिन अफसरों को गिरफ्तार किया गया है. उनमे शामिल है, भरोसा राम ठाकुर – तत्कालीन नोडल अधिकारी, डीएमएफ, जिला कोरबा,. भूनेश्वर सिंह राज – तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा, राधेश्याम मिर्झा – तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा, वीरेंद्र कुमार राठौर – तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा.

रीसेंट पोस्ट्स