वैशाली नगर में छिपे थे बिहार के ठग, दुर्ग पुलिस की सहायता से पकड़ाए… 50 लाख से ज्यादा का है मामला


भिलाई। वैशाली नगर पुलिस ने रविवार को बिहार के शातिर ठगों को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस के सुपूर्द किया है। ठगी के दोनों आरोपियों ने बिहार में 50 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की और फरार होकर वैशाली नगर में छिपकर रह रहे थे। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कल्याण बिगहा जिला नालंदा, बिहार के एम मामले धारा 316(3), 318(4) बीएनएस के प्रकरण में आरोपी सत्येन्द्र कुमार एवं रितिक कुमार निवासी ग्राम गोड़ीपार थाना हरनौत जिला नालन्दा बिहार को वैशाली नगर पुलिस की सहायता से पकड़ा गया। दोनों ने कल्याण बिगहा के किसानों के अनाज का 54 लाख 3 हजार 43 रुपए का गबन कर फरार हो गए थे। बिहार से भागकर थाना वैशाली नगर क्षेत्र में लुक छिप कर रह रहे थे।
इनकी गिरफ्तारी के लिए सहयोग करने के लिए थाना कल्याण बिगहा बिहार की उप निरीक्षक सुषमा कुमारी द्वारा थाना प्रभारी वैशाली नगर को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। निर्देशानुसार उप निरीक्षक अमित कुमार अंदानी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर थाना कल्याण बिगहा बिहार की उप निरीक्षक सुषमा कुमारी के साथ आरोपियों की पता तलाश की गई। दोनों आरोपियों के अपने रिश्तेदार के यहां रामनगर में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को पकड़़कर थाना वैशाली नगर लाया गया। बाद विधिवत अग्रिम कार्यवाही के दोनों आरोपी सत्येन्द्र कुमार एवं रितिक कुमार साकिनान ग्राम गोड़ी पार थाना हरनौत जिला नालन्दा बिहार को थाना कल्याण बिगहा, जिला नालन्दा पुलिस टीम के सुपुर्द किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में वैशाली नगर पुलिस टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही।