न्याय दिलाने के बहाने वकील ने युवती से किया रेप, केस के संबंध में मिले थे पहली बार


बिलासपुर| दुष्कर्म के मामले प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं। शहर में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म किसी और ने नहीं बल्कि न्याय दिलाने वाले वकील ने ही किया है। बताया जा रहा है युवती कोंडागांव से हाईकोर्ट में केस के लिए आयी थी। वकील से केस के सिलसिले में पहली बार मिली थी। तब आरोपी वकील ने उसे न्याय दिलाने की बात कहीं थी। घुमाने के बहाने से वकील बसंत कैवर्त्य ने उसे एक रिसॉर्ट में ले जाकर वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। किसी को बताने पर मारने की धमकी भी दी थी।
बता दें, मामला सरकण्डा थाना क्षेत्र का है। जहां पर कोंडागांव की रहने वाली युवती रह रही थी। जानकारी के मुताबिक युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था। शारीरिक शोषण के बाद युवक ने उससे विवाह करने से मना कर दिया। इस पर युवती ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। हाईकोर्ट में केस चल रहा है।
इसी मामले में उसकी मुलाकात वकील बसंत कैवर्त्य से हुई। उसने युवती को न्याय दिलाने की बात कहते हुए उसे घुमाने ले गया और रिसॉर्ट में ले जाकर वहां उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी वकील ने युवती को धमकी देते हुए कहा कि यदि किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा।
आरोपी चकरभाठा क्षेत्र का रहने वाला है। इसके बाद वकील ने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ सरकण्डा थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
युवती ने बताया कि वह पहले से दुखी थी और केस के सिलसिले में यहां आयी है। वकील से भी इसी केस के सिलसिले में मुलाकात हुई थी। तब उसने न्याय दिलाने की बात कही थी। फिर मौका पाकर उसने मुझे रिसॉर्ट में ले जाकर रेप किया। इसके बाद भी धमकी देते हुए कई बार इस हरकत को अंजाम दिया। मानसिक रूप से पीड़ित होने के बाद उसने आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज कराया है।