Google Analytics —— Meta Pixel

पत्नी के चरित्र पर था शक, मासूम बेटी की ले ली जान… चंद घंटों में गिरफ्तार हुआ आरोपी

11

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी मासूम बेटी की हत्या कर दी। दरअसल उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था इसके कारण उसका विवाद हुआ। इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर हमला किया लेकिन वह बच गई जो ढाई साल की बेटी के गले पर धारदार हथियार से वार कर आंगन में फेंक कर भाग गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला दोकड़ा चौकी क्षेत्र का है। ढोढ़ीबहार निवासी विमल मिंज गांव के पास स्थित कोसाबाड़ी में चौकीदार का काम करता है। गुरुवार की दोपहर को वह काम से घर खाना खाने पहुंचा था। पत्नी ने खाना दिया लेकिन उसने खाया नहीं और गुस्से में चला गया। इसके बाद शाम 4 बजे के आसपास वह फिर घर आया। इस दौरान अचानक उसने एक धारदार हथियार उठाया और पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी बचकर भागी तो आंगन में खेल रही ढाई साल की बेटी के गले में वार किया और लहूलुहान हालत में उसे छोड़ वहां से भाग गया।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और गंभीर हालत में बच्ची को कुनकुरी के हॉलीक्रॉस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर दोकड़ा चौकी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने कुछ घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी अशोक यादव, एएसआई नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक संजय, आरक्षक कुलकांत और इग्नासियुस की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रीसेंट पोस्ट्स