कैलाश मानसरोवर यात्रा 5 साल बाद इस महीने से फिर होगी शुरू, इन तीर्थस्थलों का भी कर सकेंगे दर्शन

kailash mansarovar

कैलास मानसरोवर| कैलास मानसरोवर जाने वालों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, भारत और चीन के बीच तनाव कम करने की दिशा में अहम पहल करते हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू करने का फैसला हुआ है। करीब 5 साल बाद इस बार जून से अगस्त के बीच यात्रा होगी। यात्री उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम के नाथू ला दर्रे से होकर चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र स्थित कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील तक पहुंचेंगे।

जानकारी के अनुसार इस बार उत्तराखंड राज्य से लिपुलेख दर्रे और सिक्किम राज्य से नाथू ला दर्रे को पार करते हुए क्रमश: पांच जत्थों और 10 जत्थों (प्रत्येक में 50 श्रद्धालु) में तीर्थयात्री यात्रा करेंगे। उत्तराखंड रूट से 5 बैच और सिक्किम रूट से 10 बैच जाएंगे, हर बैच में 50 यात्री शामिल होंगे। इस यात्रा का आयोजन विदेश मंत्रालय की देखरेख में होता है।

बता दें कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के चलते इस तीर्थयात्रा यात्रा को शुरुआती तौर पर रोका गया था। उसके बाद में पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सैन्य गतिरोध के चलते यात्रा पर रोक जारी रही। यह तीर्थयात्रा हिंदुओं के साथ-साथ जैन और बौद्धों के लिए भी धार्मिक महत्व रखती है। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस बार कुल 15 बैच में 750 यात्री ही कैलास मानसरोवर जा सकेंगे।

पिछले साल डेमचोक और डेपसांग इलाकों से दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की रूस में मुलाकात के बाद बातचीत का सिलसिला फिर शुरू हुआ। इस यात्रा को दोनों देशों द्वारा संबंधों को सामान्य बनाने के लिए किये जा रहे उपायों में पहला कदम बताया जा रहा है।  इस साल जनवरी में विदेश सचिव विक्रम मिस्री की चीन का दौरान इसे अंतिम रूप दिया गया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार 2015 से यात्रा के लिए आवेदन और यात्रियों का चयन पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक श्रद्धालु kmy.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। यात्रियों का चयन निष्पक्ष, कंप्यूटर-जनित, रैंडम और लैंगिक संतुलन वाली प्रक्रिया से होता है। यात्री कोई जानकारी लेने या सुझाव देने के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध फीडबैक विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।

बता दें कि कैलाश मानसरोवर के लिए यात्री आधिकारिक वेबसाइट http://kmy.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। एक महीने पहले ही आवेदन की सुविधा शुरू कर दी गई है। ध्यान रखें कि 13 मई 2025 तक ही आप आवेदन कर पाएंगे। यह आवेदन का आखिरी दिन है। ध्यान रखें कि इस यात्रा पर जाने वाले लोगों के पास जरूरी दस्तावेज होना जरूरी है।

यात्रा के दौरान ये दस्तावेज जरूरी

  • JPG फॉर्मेट में फोटो, पासपोर्ट की स्कैन प्रति और किसी के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो उसके बारे में पूरी जानकारी देनी होगी।
  • यात्रा के लिए दो मार्ग निर्धारित किए गए हैं, आप किस यात्रा से जा रहे हैं, इसकी भी जानकारी देनी होगी।
  • आवेदन के दौरान गलत जानकारी या अधूरी जानकारी देना आपको भारी पड़ सकता है। इसमें यात्रा से निष्कासित किया जा सकता है।

रीसेंट पोस्ट्स