Google Analytics —— Meta Pixel

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे विराट : बीसीसीआई

नई दिल्ली । टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस साल के अंत में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकते हैं। विराट के इस दौरे पर जाने को लेकर इसलिए संदेह किया जा रहा है क्योंकि उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा गर्भवती हैं और जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने कहा है कि विराट इस दौरे के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस अधिकारी ने कहा, ‘विराट ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उपलब्ध हैं, अभी तक उन्होंने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। वही अगर उन्हें इस सीरीज के बीच में वापस आना है, तो इस बारे में अभी से कुछ नहीं कहा जा सकता। अभी सीरीज में काफी समय है।’ ब्रिस्बेन में 3 दिसंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच, 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज आर्थिक संकेट में फंसे ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।