जमीन के चलते दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत प्रेग्नेंट महिला सहित 4 लोग घायल, जानिए पूरा मामला

download

बिलासपुर| प्रदेश में संपत्ति विवाद को लेकर कई मामले सामने आते रहे हैं। खास तौर पर संपत्ति विवाद अपने परिवार के लोगों के साथ ही होते है। एक मामला बीते दिनों बिल्हा थाना क्षेत्र में आया था। अब एक मामला फिर से शहर में सामने आया है। जमीन के लिए एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। इसमें एक की मौत भी हो गई। वहीं 1 प्रेग्नेंट महिला के अलावा 4 लोग घायल है।

बता दें, मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदीकला टोना का है। जहां रहने वाले गीताराम साहू का अपने चचेरे भाइयों सुनील, रवि और सागर से जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार बैठकें भी हो चुकी थी। लेकिन उनके बीच कोई भी सुलह नहीं हुई और बात नहीं बन सकी।

इसी बात को लेकर बुधवार की रात जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में फिर से विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद उनके बीच लड़ाई शुरू हो गई। जो मारपीट में बदल गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुनील, रवि और सागर ने अपने घर से लाठी , तब्बत और सब्बल निकालकर गीता राम पर हमला कर दिया।

इस हमले में गीताराम गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पलटवार किया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच-बचाव करने आयी महिलाओं को भी चोटें आयी इसमें एक गर्भवती महिला को भी चोट आयी है जो गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद दोनों पक्ष थाना पहुंच गए। दोनों ने शिकायत दर्ज कराई।

वहीं गुरुवार की सुबह पता चला कि घायल गीताराम का उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद से गांव में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

रीसेंट पोस्ट्स