ज्योतिषशास्त्र (Astrology), एक ऐसा विज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतरिक्ष के ग्रहों के आधार पर भविष्य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्योतिष विद्या का उपयोग किया जाता है| ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
01:41 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। राशि स्वामी मङ्गल व गुरु रियल स्टेट बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। आपका मन आध्यात्मिक भावों से भरा रहेगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। पिता के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।
आज का उपाय – व्यावसायिक कार्यों में सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना व फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग – पीला व नारंगी
शुभ अंक – 02 व 09

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
गुरु व चन्द्रमा जाँब में परिवर्तन की सम्भावना दे सकते हैं। 01:41 pm के बाद चन्द्रमा द्वादश व्यय भाव में रहेंगे। शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल परिवार सङ्ग यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए योग व ध्यान करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय – गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग – नीला व हरा
शुभ अंक – 02 व 09

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
सूर्य व बुध अब द्वादश हो गए। छात्रों को लाभ मिलेगा। आपको बड़े भाई व पिता का आशीर्वाद प्राप्त है। जाँब परिवर्तन को लेकर कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। न्यू बिजनेस डील सुंदर है। अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग – बैगनी व सफेद
शुभ अंक – 02 व 06

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
01:41 pm के बाद चन्द्रमा दशम रहेंगे। करियर में अभी सफलता नहीं मिल रही थी, अब बेहतर परिणाम पाएंगे। आर्थिक प्रगति में नया मोड़ आ सकता है। सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग – लाल व सफेद
शुभ अंक – 01 व 03

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
01:41 pm के बाद चन्द्रमा नवम रहेंगे। राशि स्वामी सूर्य बुध के साथ दशम गोचर कर रहे हैं। आईटी व बैंकिंग जाँब से जुड़े लोग किसी विशेष प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए खान पान पर नियंत्रण रखें। प्रेमी संग कहीं घूमने जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।
आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग – पीला व नारंगी
शुभ अंक – 03 व 09

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
01:41 दोपहर के बाद चन्द्रमा मेष में रहेंगे। राशि स्वामी बुध व गुरु महत्वपूर्ण बिजनेस काम निपटाते में सहायता करेंगे। जाँब में भी वर्क्स को टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। गुरु सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बुध व सूर्य नवम में हैं।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी दल अर्पित करें।
शुभ रंग – सफेद व नीला
शुभ अंक – 02 व 06

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
01:41 pm के बाद सप्तम चन्द्रमा व राशि स्वामी शुक्र व चन्द्र गोचर से बिजनेसमैन लाभान्वित होंगे। जाँब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ सुंदर, लर्निंग टेंडेंसी व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। गुरु मिथुन में मङ्गलमय परिणाम देंगे।
आज का उपाय – कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग – आसमानी व नीला
शुभ अंक – 05 व 07

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
गुरु व चन्द्रमा धन का आगमन कराएंगे। शुक्र अनुकूल है। आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करें। छात्रों का आत्मविश्वास से मन भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें। चीटियों को शक्कर देने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ रंग – बैगनी व हरा
शुभ अंक – 04 व 08

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
खष्ठम गुरु व 01:41 pm के बाद पँचम चन्द्रमा जाँब में उन्नयन से मन प्रसन्न करेंगे। बिजनेस को और बेहतर करें, आप अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इस कार्य को करने से स्वास्थ्य सुख के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय – श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग – पीला व नारंगी
शुभ अंक – 05 व 07

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
पँचम गुरु व 01:41 pm के बाद तृतीय चन्द्रमा जाँब को पहले से बेहतर करेंगे। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। नए कार्य से व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। जाँब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। चने के दाल का दान करें।
शुभ रंग – नीला व बैगनी
शुभ अंक – 03 व 09

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
इस राशि से द्वितीय शनि व पँचम गुरु परिवार के लिए शुभ है। जाँब वर्क से परेशान रह सकते हैं। 01:41 pm के बाद चन्द्रमा मेष में रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्र टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।
आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग – हरा व बैगनी
शुभ अंक – 04 व 06

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
तृतीय सूर्य – बुध। चतुर्थ गुरु व 01:41 pm के बाद चन्द्रमा की द्वितीय स्थिति जाँब को नई दिशा दे सकती है। जाँब में सफलता है। बिजनेस में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। कार्यों की अधिकता परेशान कर सकता है। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का आनन्द उठाएंगे। वाहन लेने का संयोग बन सकता है।
आज का उपाय – श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ व सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग – हरा व नीला
शुभ अंक – 02 व 09
