Google Analytics —— Meta Pixel

सनी लियोन ने किया मेरिट लिस्ट में टॉप

सनी लियोन ने बीए इंग्लिश ऑनर्स कोर्स में दाखिले के लिए कोलकाता के आशुतोष कॉलेज की मेरिट लिस्ट में टॉप किया है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने ट्वीट किया कि “आप सभी से कॉलेज में अगले सेमेस्टर में मुलाकात होगी। आशा करती हूं आप मेरे कक्षा में होंगे।” उनके मेरिट लिस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल स्क्रीनशॉट में न केवल सनी लियोन का नाम मेरिट सूची में सबसे ऊपर है, बल्कि अभिनेत्री को जनरल कैटेगरी में पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन से 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 400 अंक आने का जिक्र है।

रीसेंट पोस्ट्स