आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेंगे स्थायी मकान, सरकार ने दिया सम्मान, हुआ भूमिपूजन
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत एक विशेष पहल चल रही है, जिसके अंतर्गत 38 आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को स्थायी मकान दिए जा रहे हैं। गीदम विकासखंड के ग्राम पंचायत झोडिय़ाबाड़म में इन मकानों का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। दंतेवाड़ा में आत्म समर्पित नक्सली मानु मांडवी ने बताया कि मैं नक्सलियों को सामान सप्लाई करता था। मैंने 2020 में आत्मसमर्पण किया। अभी तक हम किराए पर रह रहे थे। अब सरकार की तरफ से मकान मिल रहा है। हम खुश हैं।
वहीं आत्म समर्पित नक्सली छोटू मांडवी ने कहा कि मैं 2015 में नक्सली गतिविधियों में शामिल हुआ था। 2020 में मैंने आत्मसमर्पण किया। सरकार आवास दे रही है, इसके लिए हम धन्यवाद करते हैं। सभी को अच्छी सुविधा दे रहे हैं। बिजली, पानी सभी चीजों की व्यवस्था दे रहे हैं। दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सभी परिवारों का सर्वेक्षण किया गया। उन्हें भूमि आवंटित करते हुए प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में घरों के निर्माण के लिए आज भूमि पूजन किया गया। यह दूसरों के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेगा। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन तेज गति से किया जा रहा है। मुझे विश्वास है कि हम आने वाले 3-4 महीनों में इस कॉलोनी का निर्माण पूरा कर पाएंगे।
दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए विशेष अभियान चलाया गया और सभी परिवारों का सर्वेक्षण किया गया। उन्हें भूमि आवंटित करते हुए, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में घरों के निर्माण के लिए आज भूमिपूजन किया गया। यह दूसरों के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेगा। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन तेज गति से किया जा रहा है। मुझे विश्वास है कि हम आने वाले 3-4 महीनों में इस कॉलोनी का निर्माण पूरा कर पाएंगे।