Google Analytics —— Meta Pixel

गर्लफ्रेंड के जाने से दुखी युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच…

download

भिलाई। गर्लफ्रेंड के जाने से दुखी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मामला स्मृतिनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार चौहान टाउन भिलाई निवासी जिम ट्रेनर विकास धनी (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विकास पिछले 4 साल से एक युवती के साथ लिव इन में रह रहा था। युवती एक महीने पहले ही असम अपने घर चली गई है। इससे विकास काफी दुखी था। विकास अपने माता पिता से अलग दूसरे फ्लैट में रहता था। आखिरी बार 26 मई का रात उसने अपने पिता से बात की थी। 27 मई को कमरे में लटकी लाश मिली। पुलिस के मुताबिक, दो दिन वो अपने परिजनों के पास घर नहीं गया तो परिजनों ने उसे बार बार कॉल किया, लेकिन वो फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिजन भिलाई के जुनवानी क्षेत्र स्थित चौहान टाउन में 21/A, G3 फ्लैट में पहुंचे। जहां दरवाजा खटखटाने पर उसने नहीं खोला। अंदर किसी तरह देखा तो पता चला कि युवक ने खुदकुशी कर ली है। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।