Google Analytics —— Meta Pixel

चरोदा में चाचा-भतीजे की मौत, अमानक ब्रेकर बनी एक्सीडेंट की वजह

sadk

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के चरोदा में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। इस दुर्घटना का कारण जानने दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल खुद भिलाई तीन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि क्यों ना उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

सड़क दुर्घटना के बाद दुर्ग एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंची थी। इसी दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल भी वहां पहुंच गए। उन्होंने ऋचा मिश्रा से सड़क दुर्घटना का कारण जाना। एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि सड़क निर्माता कंपनी ने नेशनल हाईवे में अमानक ब्रेकर बना दिए हैं। इन ब्रेकर की वजह से जब स्पीड से कोई गाड़ी निकलती है तो उसका संतुलन बिगड़ जाता है और सड़क दुर्घटना होती है।

मोहनीश कुरैशी भी अपने 14 साल के भतीजे सोहान कुरैशी को लेकर बाइक से रायपुर से लौट रहा था। ब्रेकर में उसकी बाइक असंतुलित हो गई और बाइक ट्रेलर के नीचे जा घुसी थी।