Google Analytics —— Meta Pixel

Weather Update : 22 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

764883-mausam

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेशवासियों को बीते दो दिनों से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर लोग घर से निकलने के लिए कतरा रहे हैं। वहीं लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है।

दरअसल, मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज दिन भर भीषण गर्मी पड़ने के बाद शाम को मौसम बदलेगा और तेज हवा-आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

22 जिलों में थंडरस्टॉर्म का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, दुर्ग, भिलाई समेत 22 जिलों में थंडरस्टॉर्म का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और बिजली गिर सकती है। इसके अलावा बाकी बचे अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

अधिकतम तापमान में होगी वृद्धि

मौसम विभाग की माने को जून महीने में बारिश में थोड़ी कमी आएगी। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि भी होगी। वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो बिलासपुर सबसे गर्म रहा। यहां अधिक तापमान 39.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।