Google Analytics —— Meta Pixel

विधायक देवेन्द्र का बीईसी के मजदूरों ने ग्रेच्युटी की लंबित राशि दिलाने पर किया सम्मान, मुलाकात कर जताया आभार

dddd

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज आम जनता से मुलाकात कर सभी का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं और समाधान की उम्मीद जताई। विशेष रूप से बीईसी कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने विधायक यादव का सम्मान किया। वर्षों से ग्रेच्युटी जैसी लंबित राशि को लेकर संघर्ष कर रहे इन मजदूरों को हाल ही में सफलता मिली है। यूनियन की एकजुटता और सतत प्रयासों से उन्हें उनकी मेहनत का हक मिला।

इस अवसर पर उन्होंने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके समर्थन की सराहना की। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आज का दिन बड़े हर्ष का दिन है। यूनियन अध्यक्ष आदित्य सिंह के नेतृत्व में पूरे मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी गई और सफलता मिली है। इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद व्यापित करता हूं। खुर्सीपार क्षेत्र से आए कुछ नागरिकों ने विधायक को बताया कि उनके मकान सिवरेज निर्माण कार्य के चलते टूटने की स्थिति में हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला है।

उन्होंने मांग की कि प्रशासन इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई करे। विधायक देवेंद्र यादव ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि कल सोमवार को वे कलेक्टर कार्यालय जाकर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे और आवश्यक कार्रवाई के लिए दबाव बनाएंगे। इस मुलाकात में लोगों की सक्रिय भागीदारी और जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जो लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद को दर्शाती है।

रीसेंट पोस्ट्स