Google Analytics —— Meta Pixel

 बेटी बचाओ मंच के सौजन्य से जरूरतमंद महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीनों का वितरण  10 जून को

64

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल

दुर्ग(चिन्तक)। सेवा ही सच्चा धर्म है — इसी मूल भावना को आत्मसात करते हुए बेटी बचाओ मंच के संरक्षक एवं प्रमुख समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा की सौजन्य से आज 10 जून 2025, मंगलवार को एक विशेष आयोजन के अंतर्गत जरूरतमंद महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीनों का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार हेतु सक्षम बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम होगा।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती जऱीना जमाल धर्मपत्नी अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार एमजेएफ डॉ रौनक जमाल होंगी जो अपने कर-कमलों से लाभार्थी महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान करेंगी। कार्यक्रम कमला मोटर्स, जी रोड, गंजपारा, दुर्ग समय: अपराह्न 4:00 बजे, मंगलवार, 10 जून 2025 इस आयोजन का उद्देश्य है कि हुनरमंद महिलाओं को संसाधन प्रदान कर उन्हें आत्मविश्वास और रोजगार के अवसर दिए जाएं। कार्यक्रम में सभी गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों व मीडिया प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया जाता है।
मशीन प्राप्त करने वाली प्राथमिक सूची में चयनित नाम ? 1. सुजाता सोनी, 2. परवीन खान, 3. रुखसाना बेगम, 4. निरसा निषाद, 5. मीणा इंगले, 6. किरण देवांगन, 7. पिंकी देवांगन, 8. चमेली देवांगन, 9. देवकी देवांगन

वेटिंग सूची (यदि कोई अनुपस्थित रहे तो) 1. राजलक्ष्मी, 2. सुमन चौहान, 3. आयुष अहमद द्वारा सुझाया गया नाम -प्रतीक्षित. 4. (शशिकांत द्वारा दिया गया नाम – प्रतीक्षित), (उमा द्वारा दिया गया नाम -प्रतीक्षित) 6. सुमित शर्मा द्वारा दिया गया नाम -प्रतीक्षित), 7. इंद्राणी रजक, 8. सुकून भाई निर्मलकर ।बेटी बचाओ मंच के सदस्यों से निवेदन है कि अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

रीसेंट पोस्ट्स