Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ssss

रायपुर। मुख्यमंत्री साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज दोपहर 12:40 बजे बूढ़ा तालाब स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

इस दौरान वे जशपुर जिले के फरसाबहार में अपेक्स बैंक की नवीन शाखा का वर्चुअल शुभारंभ भी करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे, जिसमें ‘संकल्प से सिद्धि अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी दी जाएगी. इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:05 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.