Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में मानसून पर ब्रेक, अभी लोकल सिस्टम से बारिश, 9 जिलों में अलर्ट

barish

रायपुुर। छत्तीसगढ़ में कुछ हिस्सों में आज गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के 5 जिलों में यलो और 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं अंधड़ चल सकती है।

इससे पहले रायपुर में लंबे ब्रेक के बाद मंगलवार शाम अच्छी बारिश हुई। आधे घंटे की बरसात से शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया। विधानसभा इलाके में ब्लैक आउट की स्थिति बन गई।

हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक ये मानसूनी बारिश नहीं है। ये लोकल सिस्टम के असर से पानी बरसा है। अभी बस्तर से आगे बढऩे में मानसून को दो से तीन दिन का वक्त और लग सकती है।

जून में अब तक आधे से ज्यादा जिले सूखे

जून में अब तक प्रदेश के आधे से ज्यादा जिले सूखे की स्थिति में हैं। ये महीना बारिश के लिहाज से छत्तीसगढ़ के लिए खास नहीं रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि 16 दिन पहले मानसून आने के बाद भी प्रदेश में पिछला एक सप्ताह ड्राई रहा। सिर्फ कुछ जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

आज से तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले चार दिनों तक प्रदेश के औसतन तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। सोमवार की बात करें तो 39.5एष्ट के साथ सबसे गर्म राजनांदगांव रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2एष्ट दुर्ग का रहा।