Google Analytics —— Meta Pixel

सड़कों पर जली और बिखरीं हुई सैकड़ों लाशें, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अब तक 100 से ज्यादा मिले शव

download

Ahmedabad Plane Crash : एयर इंडिया का पैसेंजर विमान गुजरात के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस प्लेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी फ्लाइट में सवार थे. उनके साथ विमान में कुल 230 यात्री, दो पायलट और 10 क्रू मेंबर्स शामिल थे.

विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत की खबर है। अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग मौजूद थे। फ्लाइट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय़ रूपाणी भी सवार थे। सभी की मौत हो गई है। अबतक 100 से ज्य़ादा लगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

धमाके का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद सड़कों पर लाशें बिखर गई। सभी यात्रियों के शव बुरी तरह जल गए हैं, जिससे पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। हर तरफ सड़कों पर जली और बिखरीं हुई सैकड़ों लाशें और भागते और चिल्लाते हुए लोग दिख रहे हैं।

बता दें कि यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई। जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

 

 

रीसेंट पोस्ट्स