Google Analytics —— Meta Pixel

शातिर वाहन चोर गिरोह पुलिस के गिरफ्त में, सात बाइक बरामद, चोरों के साथ खरीदार भी पकड़ाए

chor

भिलाई। दुर्ग जिले की उतई पुलिस को शातिर वाहन चोर गिरोह को पकडऩे में सफलता मिली है। 4 आरोपियों से पुलिस ने कुल 7 मोटरसाइकिल बरामद किया है। उतई थाना क्षेत्र के अलावा इन चोरों ने पाटन एवं धमतरी तथा रायपुर में भी चोरी की घटना को दिया है। उतई पुलिस ने चारों आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

दरअसल उतई पुलिस एवं एसीसीयू जिला दुर्ग की टीम व्दारा संयुक्त कार्रवाई के दौरान सोमवार को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में उतई के आसपास घूम रहे हैं। सूचना पर थाना उतई पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम व्दारा ग्राम खोपली ईटा भट्ठा एवं उतई बाजार में जाकर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ में इनके द्वारा अपना नाम अर्जुन कोसरे निवासी ग्राम खपरी सिलौटी धमतरी एवं राजन डहरे उर्फ राजा निवासी इंदिरा नगर उतई का निवासी होना बताया।

दोनों ने बताया कि वे उतई क्षेत्र में देउरझाल तालाब के पास से मोटरसाइकिल पल्सर एवं महिला अस्पताल उतई तथा थाना पाटन जिला दुर्ग एवं थाना कोतवाली जिला धमतरी थाना सिलतरा जिला रायपुर क्षेत्र से भी वाहन चोरी किए। मोटरसाइकिल को अन्य व्यक्ति महेंद्र कुमार मंडले तथा तरुण कुमार गेंड्रे को बेचना बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के वाहन बरामद किए। वहीं खरीदारों को भी गिरफ्तार किया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक शिव चंद्रा, उप निरीक्षक प्रमोद सिंह, कमल सिंह सिंगर, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार पांडे, प्रधान आरक्षक भीष्म नारायण साहू व थाना स्टाफ एवं एसीसीयू टीम का सराहनीय योगदान रहा है।

रीसेंट पोस्ट्स