Google Analytics —— Meta Pixel

यहां रहती हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियां, 60 की उम्र में भी पैदा कर सकती हैं बच्चे!

1750126092_pak-2023-10-f8d55ab2d

Viral News: अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया में सबसे खूबसूरत लड़कियां कहां रहती हैं, जो अपने उम्र से काफी छोटी दिखती हैं, तो शायद आपको इसका जवाब पता नहीं होगा. लेकिन आज हम आपको उस जगह के बारे में बताएंगे. इतना ही नहीं, यहां की महिलाएं 60 साल की उम्र में भी बच्चे पैदा कर सकती हैं.

क्या आप किसी ऐसी जगह के बारे में जानते हैं, जहां 80 साल की बुजुर्ग महिलाएं बिल्कुल जवां और खूबसूरत दिखते हैं? इतना ही नहीं, 60 साल की उम्र में भी अच्छे स्वास्थ्य की वजह से ये महिलाएं मां भी बन सकती हैं. सुनने में थोड़ा अटपटा लगता है, लेकिन ये सच है. सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई पोस्ट आए दिन वायरल होते रहते हैं.

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो जगह है कहां, जहां पर बुढ़ापे में भी खूबसूरत दिखने वाली महिलाएं रहती हैं? ऐसे में बता दें कि ये जगह कहीं और नहीं, बल्कि हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में है. वैसे तो ईजमायट्रीप के मुताबिक, खूबसूरत लड़कियों वाले देश के मामले में तुर्की सबसे पहले है.
खैर, आज हम पाकिस्तान की उस जगह के बारे में रोचक फैक्ट्स जानेंगे, जो वहां की लड़कियों को इतना खूबसूरत बनाता है. साथ ही, उनके जवान दिखने के पीछे का राज भी जानेंगे.
दुनिया की सबसे उम्रदराज व खूबसूरत लड़कियां जिस जगह पर पाई जाती हैं वो पाकिस्तान में है, जिसका नाम है हुंजा वैली. यहां की महिलाएं बेहद खूबसूरत होती हैं. अपनी अच्छी लाइफस्टाइल की वजह से यहां की लड़कियां 100 साल से भी ज़्यादा जीती हैं.
हुंजा घाटी की लड़कियां बहुत खूबसूरत मानी जाती हैं, क्योंकि यहां की महिलाएं 80 साल की उम्र में भी जवान और क्यूट दिखती हैं. यहां पर आप जिस महिला को कमउम्र लड़की समझ रहे होंगे, असल में वो एक अधेड़ महिला हो सकती है. सबसे अच्छी बात यह है कि यहां की महिलाएं अपने अच्छे स्वास्थ्य के कारण 60 साल के बाद भी मां बन सकती हैं|
बता दें कि यहां के लोग बहुत कम बीमार पड़ते हैं. यहां बहने वाली नदी खनिजों से भरपूर है. इस कारण यहां के लोग इस पानी को पीकर स्वस्थ रहते हैं. एक और खास बात यह है कि हुंजा घाटी में रहने वाले लोग केवल दो बार ही खाना खाते हैं, एक बार दोपहर में और एक बार शाम को.
इन लड़कियों को खूबसूरत बनाने वाली सबसे खास बात यहां का वातावरण और लोगों की लाइफस्टाइल है. खान-पान के साथ-साथ प्रकृति द्वारा प्रदान की गई प्राकृतिक हवा, रोशनी और धूप उन्हें कम उम्र का दिखाती है.
सबसे खास बात यह है कि यहां के लोग शादी-ब्याह भी आपस में ही करते हैं. इनके यहां दूसरी जगह पर जाकर शादी करने की परंपरा नहीं है. ऐसे में शादी के बाद ये सब हुंजा घाटी में ही रहते हैं.
यहां के लोगों का जीवन खेती-बारी से चलता है, जिसमें किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता. यहां की फसलें प्राकृतिक रूप से उगाई जाती हैं, इसलिए वे शुद्ध होती हैं. यहाँ के लोग शुद्ध खाना बनाते हैं और खाते हैं.
दुनिया में कुछ ऐसी जगहों की सूची है, जहां लाइफ एक्सपेक्टेंसी बहुत ज़्यादा है. इन्हें ‘ब्लू ज़ोन’ कहा जाता है. हुंजा घाटी भी इसी ब्लू ज़ोन में शामिल है. यहां के लोग मांसाहार से परहेज़ करते हैं.
बता दें कि हुंजा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में स्थित एक घाटी है. हुंजा नाम एक पुराने मुहावरे से आया है, जिसका अर्थ है “खुद को छोटा बनाना.” यहां की महिलाएं इस मुहावरे को सच साबित करती हैं.

रीसेंट पोस्ट्स