Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (19.6.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

 धर्म, कर्म व आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्ति का मङ्गलमय दिवस रहेगा। आज गुरुवार है। चन्द्रमा मीन यानी, शनि के संग द्वादश गोचर कर रहा है। मिथुन का गुरु मित्रों सहित सुदूर यात्रा का विचार दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग – सफेद व पीला

शुभ अंक – 02 व 09

 

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

आज का दिवस मङ्गलमय रहेगा। एकादश चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ है। शनि – चन्द्रमा एकादश तथा गुरु इसी राशि से द्वितीय भाव में है। बुध तथा शुक्र बैंकिंग व आईटी सेवा से सम्बद्ध जनों को लाभ में रखेंगे। पोस्ट चेंज की सम्भावना है। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी। रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जाँब में आपके बाँस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

शुभ रंग – हरा व आसमानी

शुभ अंक – 05 व 09

 

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

दशम शनि – चन्द्रमा आज के दिन घर को सुखी करेगा। इस राशि के गुरु जांब सम्बंधित कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है,इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। बिजनेस में यदि आप कुछ नया अनुबंध चाहते हैं तो आज का दिन प्रयास के लिए अच्छा रहेगा। घर में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।

आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ व गेंहू का दान करें।

शुभ रंग – पीला व नारंगी

शुभ अंक – 01 व 09

 

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज गुरुवार के शुभ अवसर पर भाग्य भाव का शनि व चन्द्रमा व द्वादश गुरु गोचर व्यवसाय में लाभ देंगे। जांब को लेकर स्थिति अब बहुत बेहतर रहेगी। जाँब में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे हैँ ,यह बहुत अच्छी बात है। लव लाइफ में मानसिक सामंजस्य व टाइम मैनेजमेंट बनाये रखें। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। सदैव खुश रहने का प्रयास करें।

आज का उपाय – सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग – नारंगी व लाल

शुभ अंक – 02 व 03

 

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज के शुभ अवसर पर मिथुन के सूर्य व अष्टम शनि- चन्द्रमा जांब को लेकर न्यू अवसर देंगे। मनचाहे पद परिवर्तन में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स करियर प्रगति की तरफ प्रयास करते रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है। पढ़ाई में अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। भविष्य की चिंता को लेकर तनाव का परित्याग करें। स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा रहेगा।

आज का उपाय – श्री विष्णसहस्त्रनाम का पाठ करें।चने की दाल तथा अनार का दान करें।

शुभ रंग – हरा व पीला

शुभ अंक – 03 व 06

 

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज के दिन चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में व गुरु दशम में गोचर करके जाँब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर करेंगे। करियर के लिए और परिश्रम करना होगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। व्यवसाय सम्बंधित कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। नेत्र विकार को लेकर परेशान रहेंगे।

आज का उपाय – श्री गणेश जी की उपासना करें व फलों का दान करें।

शुभ रंग – आसमानी व हरा

शुभ अंक – 04 व 08

 

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज चन्द्रमा शनि के साथ खष्ठम भाव में रहकर आज के शुभ अवसर पर धन का उचित निवेश करा सकते हैं। शुक्र व बुध बैंकिंग व आईटी जांब के लिए अनुकूल हैं। करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जाँब को लेकर आशावादी बनें। आत्मबल को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जाँब में अपने कार्य के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय – हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ व सप्त अन्न का दान करें। सुंदरकांड का पाठ लाभदायक है।

शुभ रंग – सफेद व आसमानी

शुभ अंक – 04 व 06

 

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

चन्द्रमा आज इसी राशि से शनि के साथ पँचम गोचर में है। जाँब में खुशी व रुके धन का आगमन होगा।गृह कार्य में बड़ी सफलता है। पॉवर सेक्टर व बैंकिंग के शेयर में निवेश करना लाभप्रद है। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय – श्री विष्णु व माता लक्ष्मी जी की उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को भी पालक तथा गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग – लाल व नारंगी

शुभ अंक – 01 व 02

 

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

चन्द्रमा – शनि चतुर्थ स्थान पर धन संपदा में वृद्धि करेंगे। गुरु सप्तम शुभ हैं। जॉब में रुके धन के आगमन से प्रसन्नता होगी। परिवार में किसी विशेष बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। अभी बिजनेस में आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। प्रेम में सत्य पर ही रहें।

आज का उपाय – हनुमानबाहुक का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग – आसमानी व नारंगी

शुभ अंक – 02 व 06

 

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज के दिन चंद्रमा – शनि तृतीय भाव में है। व्यवसाय व जाँब को लेकर थोड़ा चिंतन में रहेंगे। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच व अच्छे परफार्मेंस से ही करियर को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों सहित धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। हेल्थ पर ध्यान दें।

आज का उपाय – जॉब व बिजनेस में सफलता हेतु मेहनत के साथ श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ व अन्न दान भी करें। तिल – चावल का दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग – सफेद व हरा

शुभ अंक – 05 व 08

 

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

 चन्द्रमा से साथ द्वितीय गोचर करके सभी कार्यों में सफल करेंगे। चन्द्रमा परिवार में अनिर्णय की स्थिति से थोड़ा परेशान कर सकते हैं। न्यू बिजनेस कांट्रेक्ट में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। जाँब में सफलता मिलेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय – सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। चावल का दान करें

शुभ रंग – हरा व नीला

शुभ अंक – 03 व 07

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

इस राशि के शनि व चन्द्रमा आपको प्रत्येक कार्यों में सफल करेंगे। जांब में किसी निर्णय को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में रुके कार्यों में मित्रों के सपोर्ट में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। चन्द्रमा व शुक्र गोचर स्थिति बिजनेस की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप सफल होते हैं। हेल्थ बेहतर है। लव लाइफ सुखद रहेगी।

आज का उपाय – हनुमान जी की पूजा करें। सुंदरकांड का सम्पूर्ण पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग – लाल व पीला

शुभ अंक – 03 व 09

रीसेंट पोस्ट्स