रायपुर में ‘लव जिहाद’ का मामला, नाबालिग को उठा ले गया मुस्लिम युवक
रायपुर| रायपुर के धरसीवां इलाके से कथित तौर पर लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की को एक मुस्लिम युवक भगा कर ले गया। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की। शिकायत के करीब चार महीने बाद इसमें एफआईआर किया गया, लेकिन अब तक ना तो आरोपी को पकड़ा जा सका है, ना ही नाबालिग को वापस लाया जा सका है।
उधर, आरोपी के परिवारवाले पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं कि तुम्हारी दूसरी बेटी को भी उठा कर ले जाएंगे। इस पूरे मामले को लेकर विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता ने आज गृह मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की, और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इनका आरोप है कि पुलिस थाने में जाकर मिलने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। अगर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो विश्व हिंदु परिषद को आंदोलन करना पड़ेगा।
इसके पहले भी रायपुर में कथित लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। पीड़िता के दो वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुए थे। इसको लेकर हिन्दूवादी संगठनों में आक्रोश जताया था। हिन्दूवादी संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की थी।
जब 22 साल की एक युवती ने घर से भागकर राजातालाब के रहने वाले हसन अली से शादी करने का वीडियो शेयर किया था। जारी किए गए वीडियो में उसने पुलिस से अपील की थी कि वह लड़के के परिजनों को परेशान ना करे। युवती का कहना था कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है।
इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया में युवती का दूसरा वीडियो वायरल हुआ था। इसमें युवती आरोप लगा रही थी कि हसन अली ने उसको मिलने बुलाया और कोई नशीली चीज सुंघाई और कुछ खिलाकर उसको अपने वश में कर लिया। फिर जबरन शादी कर दवाब बनाते हुए अपने परिजनों को परेशान नहीं करने का वीडियो बनवाकर शेयर कराया था। रायपुर पुलिस का धन्यवाद जिसने मुझे बचाया है।