Google Analytics —— Meta Pixel

भाई ने की बड़ी बहन की हत्या, बहन का गाली गलौज करना भाई को गुजरा नागवार

maut
महासमुंद| महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में भाई के द्वारा बहन की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है| बताया जा रहा है कि भाई को अपनी बहन का गाली गलौज करना नागवार गुजरा और उसने तैश में आकर हत्या कर दी। जाहिर है कि अब लोगों का धैर्य इतना टूट चुका है कि खून के रिश्तों का भी खून होने में लोग तनिक भी देर नहीं लगाते।
दरअसल, बसना के वार्ड क्रमांक 15 आदर्श नगर निवासी सलीम जौहरी अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में अपनी मां एवं चार बहनों से अलग रहता है । बीती रात सलीम जौहारी उम्र लगभग 24 वर्ष अपने माँ के घर आकर बाहर से ही अपने मां को कहने लगा कि आप मेरा ख्याल नहीं रखती है और गाली गलौच कर रहा था।
इसी दौरान आरोपी की बड़ी बहन सलमा जौहरी उम्र लगभग 26 वर्ष घर के दरवाजे के पास आकर अपने भाई को गाली गलौच करने से मना की। तभी आवेश में आकर आरोपी युवक ने आंगन में रखे लकड़ी के गुटके से अपने बड़ी बहन के सिर पर दे मारा। जिससे बहन सलमा जौहरी बुरी तरह घायल हो गयी|
आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना दूसरी बहन ने बसना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी भाई सलीम के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।