Google Analytics —— Meta Pixel

रोजगार कार्यालय दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप 20 जून को

roj

दुर्ग । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 20 जून को सुबह 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इसमें विक्चिन्स कंसलटेन्ट प्राइवेट लिमिटेड के कुल 23 पदों और कलर्स चिल्ड्रन हॉस्पिटल दुर्ग के 20 पदों, इस प्रकार कुल 43 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें प्रमोटर्स के 23 और स्टाफ नर्स के 20 पद शामिल हैं। बताया गया कि जिला सभी पदों के लिए वेतन 8000 से 15000 रूपए तक है।