Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (21.6.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

राशि स्वामी मङ्गल पँचम व चन्द्रमा आज इसी राशि में है। तृतीय गुरु -सूर्य बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। आपका मन आध्यात्मिक भावों से भरा रहेगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे।लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।

आज का उपाय – व्यावसायिक कार्यों में सफलता के लिए लक्ष्मी माता जी की उपासना व श्री सूक्त का पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग – लाल व पीला

शुभ अंक – 01 व 03

 

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

शुक्र व चन्द्रमा शुभ है। जाँब में बहुत जल्द प्रोमोशन की सम्भावना है। द्वादश चन्द्रमा धर्म कार्य के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल परिवार सङ्ग यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए योग व ध्यान करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग -आसमानी व हरा

शुभ अंक -01 व 03

 

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

इस राशि से एकादश चन्द्रमा व इसी राशि में गोचर करते गुरु का आशीर्वाद आपको प्राप्त है। जाँब परिवर्तन को लेकर कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। न्यू बिजनेस डील सुंदर है इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय – हनुमान बाहुक का पाठ व तिल का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व सफेद।

शुभ अंक – 04 व 08

 

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

राशि स्वामी चन्द्रमा दशम शुभ है। करियर में चैलेंज है। बिजनेस में बेहतर परिणाम पाएंगे। आर्थिक प्रगति में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम, सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे।

आज का उपाय – श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें।

शुभ रंग – लाल व पीला

शुभ अंक – 01 व 03

 

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

जाँब में किसी विशेष प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। चन्द्रमा भाग्य भाव, राशि स्वामी सूर्य मिथुन व चन्द्रमा मेष में है। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए खान पान पर नियंत्रण रखें। प्रेमी संग कहीं घूमने जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।

आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग – पीला व नारंगी

शुभ अंक – 03 व 07

 

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

चन्द्रमा अष्टम व द्वादश मङ्गल महत्वपूर्ण बिजनेस काम निपटाते में सहायता करेंगे। बिजनेस में भी किसी इमपार्टेंट वर्क को टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं।गुरु सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय – भगवान शिव जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी दल अर्पित करें।

शुभ रंग – हरा व आसमानी

शुभ अंक – 03 व 09

 

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

राशि स्वामी शुक्र बैंकिंग जाँब के लिए अनुकूल है। सप्तम चन्द्र गोचर से बिजनेसमैन लाभान्वित होंगे। जाँब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ सुंदर, लर्निंग टेंडेंसी व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय – कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग – सफेद व नीला

शुभ अंक -04 व 06

 

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

मङ्गल दशम व चन्द्रमा खष्ठम शुभ है।धन का व्यय होगा। आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करें। छात्रों का आत्मविश्वास से मन भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -चीटियों को शक्कर देने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग -सफेद व नारंगी

शुभ अंक – 03 व 09

 

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

पँचम चन्द्रमा छात्रों के कॅरियर उन्नयन से मन प्रसन्न करेगा। स्वास्थ्य को और बेहतर करें। हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इस कार्य को करने से स्वास्थ्य सुख के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय – श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग – पीला व नारंगी

शुभ अंक – 03 व 09

 

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

खष्ठम गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा जाँब को पहले से बेहतर करेंगे। बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। नए कार्य से व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। जाँब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

आज का उपाय – भगवान शंकर जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। तिल -गुड़ का दान करें।

शुभ रंग – नीला व हरा

शुभ अंक -05 व 08

 

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

द्वितीय शनि व पँचम गुरु बिजनेस के लिए शुभ है। आप आर्थिक उन्नती से खुश रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्र टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।

आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना करें

शुभ रंग – हरा व बैगनी

शुभ अंक – 04 व 06

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

चतुर्थ गुरु व द्वितीय चन्द्रमा कॅरियर को नई दिशा दे सकते हैं। जाँब में सफलता है। बिजनेस में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। कार्यों की अधिकता परेशान कर सकता है। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का आनन्द उठाएंगे। मकान लेने का संयोग बन सकता है।

आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें व सप्त अन्न सहित फलों का दान करें।

शुभ रंग – लाल व पीला

शुभ अंक– 01 व 03