Google Analytics —— Meta Pixel

15 जुलाई से बंद होंगी च्वाइस सेंटरों में आधार सेवाएं, अब यहां बनेंगे आधार कार्ड

choic

रायपुर ।  रायपुर समेत प्रदेशभर में आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने की प्रक्रिया में 15 जुलाई से बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के तहत अब किसी भी च्वाइस सेंटर में आधार कार्ड से जुड़ी कोई सेवा नहीं मिलेगी। यानी अब नए आधार कार्ड बनवाना हो या उसमें किसी तरह का संशोधन कराना हो, यह काम सिर्फ सरकारी लोक सेवा केंद्रों में ही होगा।

नई व्यवस्था से आम लोगों को परेशानी की आशंका

सरकारी केंद्रों की संख्या सीमित होने के कारण आम नागरिकों को लंबी दूरी तय करनी पड़ सकती है। साथ ही, भीड़ अधिक होने से इंतजार बढ़ेगा और बार-बार दस्तावेज लेकर लौटना पड़ सकता है। खासकर उन लोगों के लिए यह मुश्किल होगा जो दूर-दराज के इलाकों में रहते हैं या रोज़मर्रा की नौकरी करते हैं।

नाराज च्वाइस सेंटर संचालक: ‘हमारा रोजगार छीना गया’

च्वाइस सेंटरों के संचालक इस फैसले से नाराज हैं। उनका कहना है कि पहले आधार कार्ड से उन्हें एक निश्चित कमीशन मिलता था जिससे केंद्र की लागत, स्टाफ वेतन और किराया जैसे खर्च पूरे होते थे। अब काम खत्म होने से सेंटर चलाना मुश्किल होगा। हालांकि चिप्स की ओर से संचालकों को सरकारी केंद्रों में शिफ्ट होने का विकल्प दिया गया, लेकिन कमीशन घटाकर 75 रुपये कर दिए जाने के कारण ज्यादातर ने इसमें रुचि नहीं दिखाई।

अब पूरी व्यवस्था चिप्स के हवाले

अब आधार सेवाओं से जुड़ा पूरा प्रबंधन सीधा चिप्स के अंतर्गत आ जाएगा। पहले यह जिम्मेदारी एनआईसी हैदराबाद के पास थी। अब आईडी अलॉटमेंट, ब्लॉकिंग, सर्वर समस्या और तकनीकी फॉल्ट सुधार जैसे सभी कार्य चिप्स ही करेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि सर्वर में खराबी आती है तो आम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है, क्योंकि सुधार में समय लग सकता है।

 

रीसेंट पोस्ट्स