Google Analytics —— Meta Pixel

पीएम मोदी पर अश्लील पोस्ट करने वाले शिक्षक निलंबित, भाजपा के विरोध के बाद कार्रवाई

sas

बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर आपत्तिजनक और अश्लील पोस्ट करने के मामले में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पदस्थ एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी ने भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद की है।

पूरा मामला शासकीय प्राथमिक शाला बासीन से जुड़ा है, जहां सहायक शिक्षक भोजराम सिन्हा कार्यरत थे। उन्होंने अपने निजी फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

पोस्ट के वायरल होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इसे गंभीरता से लिया और शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बालोद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि एक शिक्षक द्वारा इस तरह की राजनीतिक अशिष्टता और नैतिक गिरावट बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

 

रीसेंट पोस्ट्स