Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (23.6.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

चन्द्रमा द्वितीय व राशि स्वामी मंगल पँचम गोचर में है । कॅरियर में समय समय पर प्रोन्नति तो होती ही है। आपका समय अभी बहुत बेहतर नहीं है। जाँब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए तैयार रहें। लाइफ में तनाव से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय — भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग -लाल व सफेद

शुभ अंक -01 व 03

 

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

चन्द्रमा इसी राशि में है। कॅरियर में विवादों से बचें। जाँब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं, आपके आफिसर्स का सपोर्ट मिल सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र लव लाइफ में प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। प्रेम में फैमिली की बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें ।

शुभ रंग -सफेद व हरा

शुभ अंक -04 व 08

 

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

चन्द्रमा द्वादश हैं। जाँब में किसी विशेष कार्य को लेकर बहुत दिनों से चला आ रहा रुकावट अब समाप्ति की तरफ अग्रसर है। आज का दिन आईटी व बैंकिंग जाँब के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। युवा प्यार के मामले में एक दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखें। गाय को पालक खिलाएं।

आज का उपाय -चावल व तिल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला

शुभ अंक -05 व 08

 

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

इधर कुछ माह से जाँब में लगातार बेहतर परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। चन्द्रमा एकादश है। बिजनेस वर्क के प्रति समर्पित रहें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। नवीन अनुबंध से लाभ रहेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्यार में विश्वास को कायम रखें।

आज का उपाय – गाय को पालक खिलाएं व मसूर का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी

शुभ अंक -01 व 03

 

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। परिवार व मित्रों की सहायता से रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। जाँब में विवाद संभावित है। एकसाथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य अपनी परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में व उच्चाधिकारियों की सहायता से कार्य करें।

आज का उपाय -मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी

शुभ अंक -05 व 06

 

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

जाँब में कई दिनों के परिश्रम के बाद बड़ी सफलता की प्राप्ति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।टीचिंग , आईटी व बैंकिंग जाँब से जुड़े जातक सफल रहेंगे। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है।

आज का उपाय –श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला

शुभ अंक -03 व 08

 

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

छात्रों के कॅरियर में एकाएक बड़ी सफलता मिल सकती है। चन्द्रमा अष्टम व सूर्य मिथुन में हैं। छात्रों को अपनी स्टडी बेहतर व क्रमबद्व तरीके से करनी होगी। लव लाइफ खुशहाल रहेगी व आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहना होगा। लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय -कर्म के साथ साथ श्री सूक्त का पाठ प्रत्येक आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकता है।

शुभ रंग -हरा व नीला

शुभ अंक -04 व 08

 

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

जाँब में सफलता है। चन्द्रमा सप्तम व राशि स्वामी मंगल दशम है। प्रोमोशन में संशय की स्थिति अभी बनी रहेगी। जाँब में एक अनचाहा भय जो मन मे था उनका समाधान तो अब हो जाएगा जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख में लाभ रहेगा। छात्र सफल रहेंगे।

आज का उपाय — अ न्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल

शुभ अंक -03 व 08

 

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

राशि स्वामी गुरु सप्तम व शनि चतुर्थ है। जाँब में नवीन पद को लेकर आपका प्रयास बेहतर रहेगा। अपने परफार्मेंस व अनुभव को और प्रोफेशनल रूप से प्रजेंट करें। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को एक नई दिशा देंगे। संतों के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी।

आज का उपाय -शिवलिंग पर शहद व जल से अभिषेक करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। किसी मन्दिर में गेंहू, चावल व गुड़ का दान करें तो बेहतर होगा।

शुभ रंग -लाल व नारंगी

शुभ अंक -05 व 08

 

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

राशि स्वामी शनि तृतीय व चन्द्रमा पँचम है। जाँब में परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप परिश्रम व सकारात्मक सोच से ही अपने कार्य को सही दिशा दे सकते हैं। अपने अधीनस्थ वर्कर्स की समस्याओं को भी अपनी कुशल व्यवहारिकता से आप हल कर देंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। बीपी पर ध्यान दें।

आज का उपाय – भगवान गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को जल व दुग्ध अर्पित करें।

शुभ रंग -नीला व हरा

शुभ अंक -06 व 08

 

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

शनि द्वितीय व चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में है। बिजनेस में किसी अनुबंध को लेकर कोई नवीन प्रस्ताव आ सकता है। ऑफिस में सर्व सहयोग से समस्याओं को हल करें। स्टूडेंट्स कॅरियर में सिस्टेमेटिक स्टडी करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। टाइम मैनेजमेंट का सही न होना टेंशन दे सकता है।स्किन रोग की संभावना रहेगी।

आज का उपाय –शिवलिंग पर बेल पत्र व दुग्ध अर्पित करें। सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग – नीला व आसमानी

शुभ अंक -04 व 09

 

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

राशि स्वामी गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में हैं। चन्द्रमा तृतीय शुभ फल देंगे। कॅरियर को लेकर सकारात्मक सोच ही आपके प्रयास को सही दिशा में ले जाएगी, जिससे आप जल्द किसी बड़े पद को प्राप्त कर सकते हैं। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । मित्रों का सहयोग रहेगा।

आज का उपाय –शिवलिंग पर कुशोदक से भगवान का जलाभिषेक करें। फलों का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ अंक -01 व 02

शुभ रंग -लाल व नारंग

रीसेंट पोस्ट्स