नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचा तो खुल गई पोल
बिलासपुर। एक बार फिर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ठगों ने छह युवाओं को अलग-अलग विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 50 लाख रुपये ऐंठ लिए।
आरोपी ठगों ने छह युवाओं को अलग-अलग विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 50 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब इनमें से एक युवक फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर ऑफिस पहुंचा, तो अधिकारियों ने दस्तावेज को नकली बताया।
अधिकारियों से संबंध का दावा कर युवाओं को फंसाया
हेमूनगर निवासी मोनिशा सिंह समेत अन्य पांच बेरोजगारों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। पीडि़तों के मुताबिक, पढ़ाई पूरी करने के बाद वे नौकरी की तलाश में थे।
इस दौरान उनकी मुलाकात अम्बिकापुर निवासी रजत गुप्ता और दुर्ग निवासी प्रिया देशमुख से हुई। दोनों ने खुद को ऊंचे अधिकारियों से जुड़े हुए बताया और सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।