Google Analytics —— Meta Pixel

बीएससी नर्सिंग में एडमिशन का झांसा देकर लाखों की ठगी, बंगाल से पकड़ाया आरोपी, पांच साल से था फरार

June-25-2303-860x484

भिलाई। दुर्ग जिले की थाना रानीतरई पुलिस ने पांच साल पुराने एक ठगी के मामले में आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने क्षेत्र की एक युवती को बीएससी नर्सिंग में एडमिशन कराने का झांसा दिया और उसके पिता से 7 लाख 91 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद न तो एडमिशन हुई और न ही पैसे वापस दिए। इसके बाद वहफरार हो गया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद रानीतरई पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

दरअसल इस मामले में ग्राम बेलहारी रेवाराम साहू 2 अक्टूबर 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रेवाराम ने अपनी शिकायत में बताया कि इनकी पुत्री को बीएससी नर्सिंग में एडमिशन दिलाने के नाम पर मोबाइल नंबर 9163852930 के धारक द्वारा उससे 21/06/2019 से लेकर 16/08/2019 तक अलग अलग बैंक अकाउंट में कुल 7 लाख 91 हजार रुपए जमा कराए। इसके बाद वह मोबाइल बंद करके फरार हो गया। इस मामले में रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना दौरान आरोपी के पतासाजी के संबंध में मोबाइल नंबर और घटना में प्रयुक्त बैंक अकाउंट नंबर का डिटेल प्राप्त किया गया। इसके बाद आरोपी की लगातार पता तलाश की जाती रही। लगभग पांच साल बाद आरोपी के बारे में पता चला कि वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिला में रह रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम भेजी गई। हुगली जिले से आरोपी अनूप घोष (42) निवासी ग्राम गोरंगपुर थाना भद्रेश्वर पोस्ट बीघाटी जिला हुगली पश्चिम बंगाल को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर जुडिशल रिमांड पर जेल भेजा गया है।