अब अमेरिका को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे; यूनाइटेड नेशन में ईरान का बड़ा ऐलान, ईरानी राजदूत बोले- गिन लो ये 5 कारण

Iran-Threatens-US

Iran Threatens US: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran–Israel War) में अमेरिका की एंट्री और अपने न्यूक्लियर साइटों पर हमले के बाद ईरान गुस्से में है। गुस्सा भी इतना कि यूनाइटेड नेशन में ही ईरान ने अमेरिका को दौड़ा-दौड़ा कर मारने का ऐलान कर दिया। UNSC में ईरान के राजदूत आमिर इरावानी (Amir Saeid Iravani) ने कहा कि अब अमेरिका को तो पक्का मारेंगे। आमिर इरावानी ने बकायदा इसके पीछे के 5 कारण भी गिनाएं। अपने भाषण में इरावानी ने सुलेमानी के मौत का भी जिक्र किया है।

दरअसल  ईरान-इजरायल युद्ध (Iran–Israel War) में अमेरिका (America) की सीधे एंट्री और ईरान के तीन परमाणु संयंत्रों पर एयरस्ट्राइक (America Airstrike on Iran) के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई। इसमें रूस, चीन और पाकिस्तान ने अमेरिकी एयरस्ट्राइक की निंदा की।

जबकि अमेरिकी अटैक को लेकर बुलाई गई यूएन सुरक्षा परिषद की बैठक में इरावानी ने कहा कि अमेरिका पर पलटवार होगा। हमारे पास इसके वैध कारण हैं। इरावानी ने अमेरिका पर अटैक करने के 5 बड़े कारण भी बताए हैं।

1. इरावानी के मुताबिक अमेरिका ने एक शांत प्राय देश के संप्रुभता पर हमला किया है। अमेरिका के पास ईरान पर अटैक करने का कोई वैध कारण नहीं था। हम परमाणु प्रसार संधि को मान रहे थे. इसके बावजूद अमेरिका ने हम पर अटैक कर दिया।

2. इरावानी के मुताबिक अमेरिकी मिडिल-ईस्ट में आतंकवादियों का खुलकर समर्थन करता है। अमेरिका गाजा पर इजराइली हमले को लेकर कुछ नहीं बोलता है। अमेरिका मानवता विरोधी कार्यों को प्रोत्साहित करता है। पूरी दुनिया भले इस पर चुप रहे, लेकिन ईरान चुप नहीं रहने वाला है।

3. इरावानी ने दुनिया को संबोधित करते हुए कहा कि ओमान के मस्कट में 16 जून को अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता को लेकर बैठक होने वाली थी। इससे 2 दिन पहले 13 जून को ही इजराइल ने हम पर हमला कर दिया. बताइए, संधि से कौन भाग रहा है?

4. इरावानी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कासिम सुलेमानी की हत्या का भी मामला उठाया। इरावानी का कहना है कि सुलेमानी एक शीर्ष सैन्य अफसर थे, लेकिन अमेरिका ने उनकी हत्या कर दी. यह कहां से जायज है?

5. यूएन में ईरान के राजदूत इरावानी का कहना है कि इजराइल से लड़ाई के बावजूद हमारे विदेश मंत्री अब्बास अराघाची यूरोपीय देशों से शांति वार्ता को लेकर बात कर रहे थे, लेकिन अमेरिका को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने हमारे ठिकानों पर अटैक किया है। हम बदला जरूर लेंगे।

अमेरिका के टुकड़ों पर पलने वाले पाकिस्तान ने यूनाइटेड नेशन में अमेरिका को ही लताड़ लगा दी। पाकिस्तान ने ईरान को बताया अपना ‘भाईजान’ बताया। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत असीम इफ्तिखार अहमद ने UNSC को बताया कि पाकिस्तान ने ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा की। इफ्तिखार अहमद ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में पाकिस्तान ईरान की सरकार और भाईचारे वाले लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

इधर ईरान के सर्वोच्य नेता अली खामेनेई ने इजरायल को धमकी दी है। ईरान के सुप्रीम लीडर ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने इजरायल को फिर से चेतावनी दी है। अली खामेनेई ने सोशल मीडिया एक्स पर जलती हुई इमारतों के बैकग्राउंड में डेविड के सितारे वाली एक जलती हुई खोपड़ी की तस्वीर साझा की है। फारसी भाषा में किए गए पोस्ट में अयातुल्ला अली खामेनेई ने वादा किया है कि इजरायल के खिलाफ ‘सजा जारी रहेगी’।

उन्होंने ईरान पर इजरायली हमलों में अमेरिका के शामिल होने के बाद यह बात कही है। उन्होंने आगे कहा, “ज़ायोनी दुश्मन ने एक बड़ी गलती की है, एक बड़ा जुर्म किया है, उसे सजा दी जानी चाहिए और उसे सजा दी जा रही है, उसे अभी सजा दी जा रही है। खामेनेई के इस पोस्ट के साथ जलती हुई इमारतों के बैकग्राउंड में डेविड के सितारे वाली एक जलती हुई खोपड़ी की तस्वीर भी थी।

रीसेंट पोस्ट्स