Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (24.6.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

इस राशि से द्वितीय चन्द्रमा, तृतीय गुरु तथा द्वादश शनि जाँब व बिजनेस के लिए अनुकूल है। ऑफिस में कार्य का बेहतर सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जाँब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। बड़े भाई के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।

आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी

शुभ अंक -02 व 09

 

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

इस राशि में गोचर करते चन्द्रमा शुभ हैं। धार्मिक अनुष्ठान की सम्भावना है। शुक्र व चन्द्रमा फाइनेंसियल व्यवसाय के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। लव लाइफ में सुखद यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष बिजनेस प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग –हरा व आसमानी

शुभ अंक -02 व 03

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

राजनीतिज्ञों के लिए सफलता वाला दिवस है। जाँब में पोस्ट परिवर्तन में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर के बैंकिंग व पॉवर सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर लीवर प्रॉब्लम को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ तथा गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व नीला

शुभ अंक -04 व 06

 

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

चन्द्रमा इसी राशि से एकादश भाव में है। स्टूडेंट्स कॅरियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। बिजनेस में सफलता का नया मोड़ आ सकता है। छात्र उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व लाल
शुभ अंक -01 व 03

 

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

चन्द्रमा दशम भावमें है। जाँब में किसी विशेष पोस्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए योग करें। प्रेमी संग यात्रा पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।

आज का उपाय -आर्थिक सुख उत्तम रखने के लिए श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ तथा सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग -लाल व पीला

शुभ अंक -05 व 07

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज का दिन जाँब के लिए बेहतर है। चन्द्रमा भाग्य भाव में है। जाँब में पेंडिंग काम निपटाते रहें। चन्द्रमा एकादश हैं। व्यावसायिक योजनाएं टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें तथा उनको गंगा जल अर्पित करें।

शुभ रंग -हरा व नीला

शुभ अंक -05 व 09

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

मेष, कुंभ व मीन राशि के मित्रों से लाभान्वित होंगे। बिज़नेस में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। चन्द्रमा अष्टम है। स्थितिप्रज्ञता बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं।

शुभ रंग -हरा व नीला

शुभ अंक -03 व 06

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

चन्द्रमा सप्तम है। धन का आगमन होगा। चन्द्रमा व मङ्गल शुभ आर्थिक फल देंगे। पिता के आशीर्वाद से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग -लाल व पीला

शुभ अंक -03 व 09

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

चन्द्रमा खष्ठम है। वृष,मेष व कर्क राशि के मित्रों से लाभ होगा। आर्थिक उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। छात्र खूब परिश्रम करें। जाँब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें व तिल का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी

शुभ अंक -03 व 07

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

पँचम चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ है। जाँब वर्क पहले से बेहतर करेंगे। बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। डायनामिक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

आज का उपाय –हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। ताम्र पात्र का दान करें।

शुभ रंग –नीला व हरा

शुभ अंक -03 व 05

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

चन्द्रमा चतुर्थ व राशि स्वामी शनि द्वितीय गोचर में है। व्यवसाय बेहतर होगा। धन आगमन की संभावना है। जाँब को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।

आज का उपाय — हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग -लाल व सफेद

शुभ अंक -02 व 09

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

तृतीय चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु बिजनेस में सफलता देंगे। जाँब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। किसी सरकारी कार्य के सफल होने में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ परेशान कर सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। मानसिक तनाव परेशान कर सकती हैं।

आज का उपाय -श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

शुभ रंग -पीला व सफेद

शुभ अंक-02 व 03

 

रीसेंट पोस्ट्स