इंदिरा मार्केट की दुकान में लगी आग, दमकल की 2 गाडिय़ों ने पाया काबू, भारी नुकसान की आशंका
दुर्ग। दुर्ग के इदिरा मार्केट में बीती रात एक लेदर गिफ्ट पॉइंट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगते ही तेजी से फैलने लगी जिससे अफरा तफरी मच गई। मौके से ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल की दो गाडिय़ों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में भारी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा मार्केट स्थित लेदर टच दुकान में सोमवार की रात लगभग 9:30 से 10 बजे के बीच आग लगी। बताया जा रहा है कि दुकान संचालक रोज की तरह दुकानदार दुकान बंद कर अपने घर पहुंचा ही था कि इसी बीच उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान में भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई। मौके से अग्निशमन विभाग को सूचना दिया गया।
सूचना मिलते ही अग्निशमन के टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों दुकान में लगी आग को बड़े बहादुरी से आग को कंट्रोल किया और आग को आस पास के दुकानों तक बढऩे से रोक लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला ।