Google Analytics —— Meta Pixel

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव

czTXB5RTYkaNkrO33BkeKQ

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के माामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। रात को देश में कोरोना वायरस का कुल आंकड़ा 50 लाख के पार कर गया। कोरोना लगातार न सिर्फ लोगों को अपना शिकार बना रहा है बल्कि राजनेता भी इसके संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गडकरी मॉनसून सेशन के पहले दिन सोमवार को शामिल हुए थे और फ्रंट सीट पर बैठे थे। केन्द्रीय मंत्री ने खुद को अलग कर लिया है और जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं उन्हें आवश्यक प्रोटोकॉल्स का पालन करने को कहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, सोमवार को कमजोरी महसूस होने के गडकरी ने स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर से संपर्क किया। चेकअप के बाद वह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। गडकरी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। गडकरी ने ट्विट पर कहा- मैं दुआओं से अच्छा महसूस कर रहा हूं और सभी के लिए हमारी शुभकामनाएं हैं। मैंने खुद को अलग कर लिया है। इससे पहले, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में इलाज किया गया था। उसके बाद वह दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए थे। संसद के मॉनसून सत्र के शुरू होने से पहले भी दोबारा पूरा चेक-अप कराने के लिए एम्स में भर्ती हुए थे। संसद के सोमवार से शुरू हुए मानसून सत्र में शामिल होने के लिए की गई कोविड-19 जांच में करीब 30 सांसद और संसद के 50 से अधिक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। मानसून सत्र की शुरुआत होने से पहले सभी सांसदों ओर लोकसभा तथा राज्यसभा के सचिवालयों के कर्मचारियों की आवश्यक कोविड-19 की जांच की गई। सूत्रों ने बताया कि इन जांचों की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 30 सांसद और सचिवालयों के 50 से अधिक कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए सभी सांसदों और कर्मचारियों से संसद न आने और पृथक-वास में जाने के लिए कहा गया है। सोमवार से शुरू हुआ मानसून सत्र एक अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान कोविड-19 महामारी को देखते हुए बैठकें दो पालियों में होंगी। नाम नहीं छपने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 17 सांसद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी भाजपा के हैं और तीन कांग्रेस के हैं। इस सूची में रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी और दिल्ली के दो भाजपा सांसद, मीनाक्षी लेखी और प्रवेश वर्मा शामिल हैं। सोमवार से मानसून सत्र लोकसभा और राज्यसभा में अलग-अलग बदलावों के साथ शुरू हुआ। इसमें बैठने की व्यवस्था और महामारी के मद्देनजर सख्त स्वास्थ्य नियम थे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को राज्यसभा के पहले दिन साढ़े तीन सौ सांसदों ने भाग लिया।

रीसेंट पोस्ट्स