Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम साय और जे.पी.नड्डा ने किया भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

ÙÙÙÙÙ

मैनपाट। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी के सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शिरकत की।

यह प्रशिक्षण वर्ग पार्टी के जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक, वैचारिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री विजय शर्मा, सांसदगण, विधायकगण और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।