सगे फूफा से संबंध, इश्क में ‘कातिल’ बनी दुल्हन, शादी को हुए थे केवल 45 दिन… सोनम से दो कदम आगे है गुंजा!
औरंगाबाद: देश में दिन ब दिन प्यार, शादी और हत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं. इन मामलों में महिलाएं या यूं कहें कि दुल्हनें खास भूमिका निभा रही हैं. ठीक कुछ दिन पहले बिहार के औरंगाबाद से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया. यहां एक प्यार में पड़ी महिला ने पहले तो शादी की, फिर शादी के 45 दिन बाद प्रेमी के चक्कर में अपने ही पति के साथ कुछ ऐसा किया जिसे जान आप सोचेंगे कि ये तो सोनम से भी भयंकर दुल्हन है. चलिए आपकी बताते हैं इस हत्यारिन दुल्हन की पूरी कहानी.
दरअसल, औरंगाबाद के पास बड़वान गांव निवासी 25 साल के प्रियांशु उर्फ छोटू की शादी गूंजा सिंह के साथ हुई थी. वह 25 जून को अपनी बहन से मिलकर आ रहा था. ट्रेन से नवीनगर स्टेशन पहुंचा और पत्नी को बोला किसी को बाइक से भेजो घर आना है. बाइक से लौटने के दौरान 2 अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी. पुलिस के लिए यह एक ब्लाइंड केस था, समझ में नहीं आ रहा था कातिल कौन है.
पुलिस का शक गुंजा के ऊपर गया, गुंजा का फोन चेक किया गया तो कॉल डिटेल्स से सारा राज खुल गया. पत्नी की बात जिस नंबर से लगातार बात हो रही थी, वह उनका सगा फूफा था. फूफा ही शूटरों के लगातार संपर्क में था. जी हां गुंजा का अपने ही सगे फूफा से अवैध संबंध था. सच सामने आने के बाद सबको गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में सारा राज खुल गया.
गुंजा ने बताया कि फूफा जीवन सिंह जब तक बात नहीं करते थे वे बेचैन रहते थे. शादी के 45 दिन बाद 24 जून की शाम में हत्या की योजना बनाने के पहले फूफा से गुंजा की कई बार मोबाइल पर बात हुई है. हत्या की योजना बन जाने के बाद प्रियांशु को गुंजा ने ही चंदौली (यूपी) चचेरी बहन के घर जाने को बोली थी. चंदौली से घर लौटने के दौरान भी हत्या कराने को लेकर गुंजा की फूफा से कई बार बात हुई और योजना के तहत डाल्टेनगंज से पहुंचे दो शूटरों ने नबीनगर रेलवे स्टेशन से घर लौटने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी.
जीवन सिंह का बड़ा पुत्र हैदराबाद में किडनी का इलाज करा रहा है. पत्नी, पतोहू समेत अन्य रिश्तेदारों का हैदराबाद आना जाना लगातार हो रहा है. फिर भी जीवन सिंह अपने ही साले की बेटी गुंजा से प्रेम में फंसकर उसके पति की हत्या कराई. एसपी ने बताया कि हत्या की इस साजिश में शामिल अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पेशेवर अंदाज में कार्रवाई की जा रही है ताकि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा सके.