जीजा-साली बेडरूम में कर रहे थे कांड, पीछे से आ धमका पति, कहा- ये तुम दोनो, फिर जो हुआ…
झारखंड: आपने ये कहावत तो जरूर सुनी होगी, ‘साली आधी घरवाली होती है’, लेकिन पता नहीं आजकल ऐसे लोग आ कहां से रहे हैं जो इस कहावत को सच करने में तुले हुए हैं. जी हां झारखंड के गोड्डा में एक जीजा और साली चुपके से संबंध बना रहे था. हालांकि वे पहले भी कई बार संबंध बना चुके थे, लेकिन इस बार साली के पति ने कांड करते हुए देख लिया. फिर जो हुआ हैरान कर देने वाला था. चलिए आपको शुरू से बताते हैं कि मामला क्या है.
दरअसल, झारखंड के गोड्डा में जीजा और साली दोनों बेडरूम में संबंध बना रहे थे. उसी वक्त पति बेडरूम में आ धमका. पति ने जैसे ही दोनों को संबंध बनाते देखा तो उसे गुस्सा आ गया. पति को देख पत्नी के होश उड़ गए फिर वह पति के पैरों पर पड़ गई. माफी मांगने के बहाने उसने पति के पैर पकड़े, लेकिन माफी मांगने के लिए नहीं एक और कांड करने के लिए.
साली ने पति के पैरों को खींचकर उसे गिरा दिया, फिर जीजा भी दौड़ता-दौड़ता आया और उसने साढू का गला दबाकर उसे मार डाला. फिर शव को ठिकाने लगा दिया. लेकिन मृतक के बेटे ने जैसे ही पापा की लाश देखी तो उसने हल्ला मचा दिया. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस ने बताया कि, सोमवार की देर शाम मजदूरी करने के बाद सहबुल घर लौटा तो पत्नी को जीजा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इसका विरोध करने पर पत्नी ने पति का पैर पकड़कर गिरा दिया. इसके बाद प्रेमी ने गला दबाकर सहबुल को मार डाला. फिर शव को बाहर फेंक दिया. मृतक सहबुल के बड़े बेटे अताउल ने लोगों को बुलाकर पूरी घटना की जानकारी दी बताया कि मां और मौसा ने मिल कर धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया तो तुम्हें भी मार देगें.
मंगलवार सुबह जानकारी मिलते ही एसआई मुकेश कुमार एवं रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कर कब्जे में लिया. साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया, मगर जीजा अभी भी फरार है.