Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (19.7.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। परिवार में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। अभी बिजनेस प्रोजेक्ट में भी कुछ रुकावटें हैं। धार्मिक यात्रा से खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव व डिनर में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय – भगवान शंकर जी की उपासना व गुड़ का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।
  • शुभ रंग – पीला व नारंगी
  • आज का शुभ अंक – 02 व 03

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

राशि स्वामी शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में लाभ देंगे। द्वादश दशम चन्द्रमा धार्मिक कार्य के लिए अनुकूल है। जॉब में प्रोमोशन के लिए प्रयास करें। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।

  • आज का उपाय – गाय को पालक खिलाएं। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। तिल का दान करें।
  • शुभ रंग – नीला व हरा।
  • आज का शुभ अंक – 03 व 07

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

शनि इसी राशि से दशम में हैं। चन्द्रमा एकादश तथा गुरु द्वादश हैं। आज का दिन व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर के मोटर सेक्टर, फ़ूड सेक्टर या बैंकिंग में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहेव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करना बेहतर रहेगा। तिल व चावल का दान करें।
  • शुभ रंग – हरा व नीला
  • आज का शुभ अंक – 05 व 09

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

दशम चन्द्रमा व नवम शनि अनुकूल है। राहु गोचर जॉब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी बहुत बेहतर सफलता नहीं दे पा रहा है। अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

  • आज का उपाय- शिवपुराण का पाठ करें।
  • शुभ रंग – नारंगी व पीला
  • आज का शुभ अंक – 03 व 07

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

 राशि स्वामी सूर्य एकादश व चन्द्रमा भाग्य भाव में है। जॉब के पद परिवर्तन में कामयाबी मिलेगी। आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान कृष्ण का दर्शन करें व उनसे आशीर्वाद मांगे।

  • आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ व मूंग का दान करें।
  • शुभ रंग – लाल व पीला
  • आज का शुभ अंक – 04 व 08

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

 अष्टम चन्द्रमा व सप्तम शनि बिजनेस के लिए शुभ हैं। स्वास्थ्य सुख को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। कार्य योजना ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय – शिवलिंग पर कुशोदक, गन्ने का रस व बेल पत्र अर्पित करें। अन्न का दान उचित है।
  • शुभ रंग – हरा व नीला
  • शुभ अंक – 04 व 07

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

बिजनेस वर्क में सफल होंगे। चन्द्रमा सप्तम व शनि खष्ठम भाव मे है। व्यवसाय बेहतर करें लेकिन मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

  • आज का उपाय – शिव मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। उड़द का दान करें।
  • शुभ अंक – 04 व 08
  • आज का शुभ रंग – हरा व नीला

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

चन्द्रमा खष्ठम व शनि पंचम व गुरु मिथुन का जॉब व बिजनेस में सफलता देंगे। स्टूडेंट्स मन को स्ट्रांग करें। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

  • आज का उपाय – हनुमान चालीसा का सात पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
  • शुभ रंग – नारंगी व पीला।
  • शुभ अंक – 05 व 09

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

सप्तम गुरु व पंचम चन्द्रमा संतान को प्रगति देंगे। शुक्र -शनि धन के आगमन से मन प्रसन्न करेंगे। जॉब करियर को और बेहतर करेंगे। सूर्य इसी राशि में हैं। परिवार को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस में लाभ है।

  • आज का उपाय – हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।
  • शुभ अंक – 05 व 08
  • आज का शुभ रंग – आसमानी व हरा

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

 खष्ठम चन्द्रमा व तृतीय शनि शुभ है। गुरु मिथुन का होकर हर कार्यों में सफल करेंगे। जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें। छात्र करियर में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी।

  • आज का उपाय – भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। पिता का आशीर्वाद लें।
  • शुभ रंग- आसमानी व हरा
  • शुभ अंक – 03 व 09

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

 सूर्य पंचम व शनि द्वितीय है। तृतीय चन्द्रमा शुभ है। जॉब प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।

  • आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ व तिल का दान करें।
  • शुभ रंग – आसमानी व नीला
  • शुभ अंक – 04 व 08

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

 चन्द्रमा द्वितीय गोचर करेंगे। राहु व्यय देंगे। शुक्र रिश्तों में भावुकता देते हैं। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। लंबी यात्रा के विचार में रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में यात्रा संभावित है। हेल्थ बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय – सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ व तिल-गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग – लाल व पीला।
  • आज का शुभ अंक – 01 व 09