Google Analytics —— Meta Pixel

मंत्रालय प्रवेश के लिए अब क्यू आर कोड वाली आईडी होगी जारी, अधिकारियों-कर्मचारियों को परिचय पत्र पहनना होगा अनिवार्य

mahanadibahwan

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रायल के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए आदेश जारी किया है। आदेश में मत्रालय प्रवेश के लिए अब शासकीय सेवकों को क्यूआर कोड वाले होलोग्राम युक्त आईडी जारी की जाएगी। यह कार्ड अधिकारियों, कर्मचारियों को पहनना अनिवार्य होगा। इसकी वैधता 5 वर्ष होगी।

आदेश में लिखा है…छत्तीसगढ़ शासन में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, मंत्रालय में पदस्थ अन्य सेवाओं के अधिकारी, सचिवालय सेवा के अधिकारी / कर्मचारियों एवं विभाग से संलग्न कर्मचारियों के परिचय-पत्र सह प्रवेश पत्र की एकीकृत व्यवस्था की गई है, जिसके तहत समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों का RFID, QR एवं होलोग्राम युक्त परिचय पत्र बनाया जाएगा। समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को मंत्रालय में प्रवेश करते समय एवं कार्यालयीन समय में नाम प्रदर्शित करते हुये परिचय-पत्र पहनना अनिवार्य होगा।

परिचय-पत्र जारी करने के लिए NIC के द्वारा पोर्टल तैयार किया गया है, जिसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग के वेबसाईट या URL ID https://gad.cg.gov.in/id-card/ के माध्यम से स्वयं जानकारी भरकर आवेदन किया जा सकेगा। प्राप्त आवेदनों का निम्नानुसार नोडल विभागों या कक्षों द्वारा सत्यापित किया जाएगा…