ज्योतिषशास्त्र (Astrology), एक ऐसा विज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतरिक्ष के ग्रहों के आधार पर भविष्य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्योतिष विद्या का उपयोग किया जाता है| ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
राशि स्वामी मंगल सिंह यानी पँचम व चन्द्रमा तृतीय गोचर में शुभ है। गुरु व शनि प्रभाव अनुकूल है, राशि अनुसार अब आपको आर्थिक लाभ होगा। बेवज़ह परेशान मत हों, अब समय बेहतर व अनुकूल आ गया है। तनाव से बचें, हो सकता है कि चन्द्रमा व शुक्र आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।
- आज का उपाय -बिजनेस में शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
- शुभ रंग -लाल व नारंगी।
- शुभ अंक –01 व 03

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
सावन शिवरात्रि का दिन बिजनेस प्रोग्रेस में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। चन्द्रमा द्वितीय शुभ हैं। बहुत ज्यादा भाग दौड़ से बचें साथ ही साथ मेडिटेशन करें। आफिस में आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। व्यवसाय में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
- आज का उपाय -उड़द व तिल का दान करें। स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए कुशोदक से शिवलिंग का अभिषेक करें।
- शुभ रंग – नीला व हरा।
- शुभ अंक -01 व 03

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
चन्द्रमा इसी घर में शुभ गोचर कर रहे हैं। धार्मिक कार्यों के लिए मङ्गलमय समय है। चन्द्रमा व शुक्र मैनेजमेंट, मीडिया व बैंकिंग जाँब के लिए मंगलमय है। कॅरियर में परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जाँब में प्रगति को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
- आज का उपाय – स्टूडेंट्स मन की एकाग्रता के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।
- शुभ रंग -हरा व बैगनी।
- शुभ अंक -04 व 07

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
चन्द्रमा तथा गुरु द्वादश हैं। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन वर्क की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। किसी नवीन व्यावसायिक मीटिंग से लाभ मिल सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नेत्र रोग की संभावना रहेगी।
- आज का उपाय -श्रावण माह में शिव उपासना करते रहें। तिल व चावल का दान करें।
- शुभ रंग -लाल व पीला।
- शुभ अंक -04 व 06

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सूर्य द्वादश गोचर करके बिजनेस व कॅरियर में शुभ फल देते हैं। चन्द्रमा एकादश हैं। आपके परिश्रम के कारण सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। किसी मेष , वृष व कर्क राशि के मित्र की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। समय का सही उपयोग करें, स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय – मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान श्रेष्ठ पुण्य है।
- शुभ रंग -सफेद व नारंगी।
- शुभ अंक -05 व 08

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
इस राशि से दशम यानी कर्म भाव में गोचर करता चन्द्रमा कर्म के प्रति समर्पण देता है। गुरु मिथुन व शनि मीन में हैं। आपके दया व करुणा भाव का लोग दुरूपयोग भी करते हैं। ऑफिस में अपने कार्यों का निर्वहन भी आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जाँब में मीन राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।
- आज का उपाय -शिव पुराण का नियमित पाठ तथा तिल व चावल का दान करें।
- शुभ रंग -हरा व बैगनी।
- शुभ अंक -05 व 07

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
राशि स्वामी शुक्र व व चन्द्रमा का सुंदर नवम यानी भाग्य भाव में गोचर धार्मिक यात्रा के लिए मङ्गलमय है। न्यू बिजनेस डील आपको लाभान्वित करेगी।किसी से संबंधों की माधुर्यता को लेकर तनाव मत लें।आज घूमने टहलने का दिवस है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें।
- आज का उपाय -शिव पुराण का पाठ तथा तिल का दान करें।
- शुभ रंग -हरा व बैगनी।
- शुभ अंक -05 व 08

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
गुरु व चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम भाव के गोचर में हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चन्द्रमा व गुरु फैमिली संग कहीं धार्मिक यात्रा का आयोजन करवाएगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। शनि पँचम है, संतान की प्रगति को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय – सूर्य उपासना करें।पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
- शुभ रंग -हरा व नारंगी।
- शुभ अंक -01 व 02

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
शनि चतुर्थ ,चन्द्रमा व गुरु सप्तम शुभ है। सूर्य कर्क में हैं, परिवार में होने वाले किसी भी विवाद को रोकिए। अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में नेत्र या स्किन प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।
- आज का उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग -लाल व नारंगी।
- शुभ अंक -06 व 08

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
गुरु व चन्द्रमा खष्ठम, शनि तृतीय व सूर्य सप्तम होकर शुभ फल देगा। जाँब में प्रोमोशन का प्रयास करते रहें। आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें।
- आज का उपाय -इस समय भगवान शंकर जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।
- शुभ रंग -नीला व आसमानी।
- शुभ अंक -03 व 09

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
चन्द्रमा पँचम होकर संतान को खुशी देगा। आप व्यवसाय में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जाँब में कुछ कार्य घर से करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। अनचाही जल्दबाजी व कार्यों की अधिकता आपको तनाव दे सकती है।लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- आज का उपाय -भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जल व शहद से भगवान का अभिषेक करें।
- शुभ रंग -आसमानी व सफेद।
- शुभ अंक -04 व 08

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
राशि स्वामी गुरु व चन्द्रमा चतुर्थ है। कर्क का सूर्य लाभ दे सकता है। जो स्टूडेंट्स ऐडमिसन के लिए परेशान थे उनका कार्य अब सकारात्मक दिशा में आ जाएगा । परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे, शनि इसी राशि में हैं। बिजनेस को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ बेहतर होगी।
- आज का उपाय -सप्त अनं का दान करें। शिव पुराण का पाठ करना श्रेयष्कर है।
- शुभ रंग -नारंगी व सफेद।
- शुभ अंक -03व 09
